फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham yatra 2020: Gangotri and yamunotri dham gate will open on 26 th April Akshaya tritiya

चारधाम यात्रा 2020: 26 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर शुभ मुहूर्त में ही खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट

Mon, 20 Apr 2020 05:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी/बड़कोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी/बड़कोट Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 20 Apr 2020 05:38 PM IST
सार

  • तीर्थ पुरोहितों ने कहा नियमों में रहते हुए किया जाएगा पंरपराओं का निर्वहन
  • हमेशा अक्षय तृतीया पर ही खुलते हैं गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के कपाट

विज्ञापन
Chardham yatra 2020: Gangotri and yamunotri dham gate will open on 26 th April Akshaya tritiya
गंगोत्री धाम/यमुनोत्री धाम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चार धामों में से दो धाम गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट अक्षय तृतीया की नियत तिथि पर 26 अप्रैल को ही खुलेंगे। दोनों धामों के तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि परंपराओं का निर्वहन लॉकडाउन के नियमों के तहत ही किया जाएगा।

विज्ञापन


गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष पं. सुरेश सेमवाल ने कहा कि गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर ही खोले जाते हैं। चार धाम यात्रा का व्यावसायिक पक्ष अलग है, लेकिन धार्मिक परंपरा का निर्वहन आवश्यक है।
विज्ञापन


आपदाओं की वजह से ऐसा कई बार हो चुका है, जब धामों के कपाट खुले, लेकिन चार धाम यात्रा नहीं चली। यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जगमोहन उनियाल का भी कहना है कि यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि अक्षय तृतीया वाले दिन ही नियत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार धाम यात्रा तो हालात सामान्य होने पर ही चलेगी, लेकिन कपाट खोले जाने की प्राचीन परंपरा का निर्वहन किया जाएगा। उनियाल ने बताया कि लॉकडाउन और सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन करते हुए खरसाली से यमुनोत्री धाम तक डोली यात्रा और कपाट खोले जाने की रूपरेखा तैयार कर इस संबंध में प्रशासन से अनुमति मांगी गई है।

लॉकडाउन अवधि में धार्मिक समेत सभी तरह के आयोजन प्रतिबंधित हैं। धामों के कपाट खोलने की परंपरा के दौरान भी लॉकडाउन और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन कराया जाएगा। कपाट खोले जाने के लिए सीमित संख्या में तीर्थ पुरोहितों के अलावा किसी अन्य को धाम तक जाने की अनुमति नहीं होगी।
-डॉ. आशीष चौहान, डीएम उत्तरकाशी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed