{"_id":"9304b17ba52afd62e5ed4c407f7f60b2","slug":"char-dham-yatra-and-hemkund-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा सुस्त, हेमकुंड ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा सुस्त, हेमकुंड ने पकड़ी रफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Tue, 10 Jun 2014 12:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा से इस बार चारधाम यात्रा पर बुरा प्रभाव पड़ा है, लेकिन श्री हेमकुंड साहिब के लिए यात्रियों की आमद बढ़ रही है।
विज्ञापन
हेमकुंड के लिए भारी संख्या में जा रहे यात्री
पवित्र धाम के लिए रोजाना भारी संख्या में यात्री ऋषिकेश से रवाना हो रहे हैं। हालांकि, चारधाम यात्रा का क्रम भी जारी है, मगर बीते वर्षों की तुलना में यात्रियों की संख्या बहुत कम है।
चारधाम यात्रा को एक माह से अधिक का समय हो गया है, मगर अभी तक यात्रा ने गति नहीं पकड़ी है। बीते वर्षों तक इन दिनों यात्रा अपने चरम पर पहुंच जाती थी।
ऋषिकेश में लगभग सभी धर्मशाला, होटल आदि श्रद्धालुओं से भरे रहते थे। मगर इस बार इक्के-दुक्के लोग ही यात्रा केे लिए उत्साहित दिख रहे हैं। उधर, श्री हेमकुंड यात्रा पर आपदा का असर कम ही नजर आ रहा है।
विज्ञापन
सिख श्रद्धालु विभिन्न प्रदेशों से गुरुधाम में मत्था टेकने के लिए पहुंच रहे हैं। हेमकुंड गुरुद्वारा मैनेजमेंट ट्रस्ट के प्रबंधक सरदार दर्शन सिंह ने बताया कि हर रोज एक हजार से अधिक यात्री गुरुधाम के लिए प्रस्थान कर रहे हैं।
विज्ञापन
बताया कि संगत स्थानीय गुरुद्वारा में विश्राम और भोजन के बाद आगे निकल रही है।