केदारनाथ में सीसीटीवी कैमरा से हो रही हेलीकॉप्टर सेवा की निगरानी, गड़बड़ी पर लाइसेंस होगा रद्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ यात्रा में हेलीकॉप्टर की उड़ान पर पैनी नजर रखी जा रही है। प्रशासन द्वारा धाम में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है, जिसमें हेलीकॉप्टर की प्रत्येक शटल की रिकार्डिंग की जा रही है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर लाइसेंस रद्द करने के साथ ही आगामी केदारनाथ यात्रा के लिए भी हेली कंपनी को बैन कर दिया जाएगा।
केदारनाथ में 9 अक्तूबर से 8 हेली कंपनियों द्वारा सेवा संचालित की जा रही है। बीते 14 दिन में हेलीकॉप्टर से इस दौरान ब्लैक टिकटिंग और वेटिंग को लेकर कई शिकायतें सामने आई हैं। कुछ हेली कंपनियों द्वारा हेलीकॉप्टर की शटल (चक्कर) की सही जानकारी न देने की सूचना भी प्रशासन को मिली है, जिसे देखते हुए केदारनाथ में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है।
यह भी पढ़ें: Char dham Yatra: गौरीकुंड-केदारनाथ मार्ग पर बाबा केदार की महिमा से रूबरू होंगे तीर्थयात्री
डीएम वंदना सिंह ने बताया कि गुप्तकाशी, मैखंडा, शेरसी, फाटा से धाम के लिए उड़ान भर रहे प्रत्येक हेलीकॉप्टर पर नजर रखी जा रही है। साथ ही उनकी एक-एक शटल को रिकार्ड किया जा रहा है। किसी भी गड़बड़ी पर तत्काल प्रभाव से संबंधित हेली कंपनी का लाइसेंस रद्द किया जाएगा। साथ ही अगली बार के लिए भी बैन कर दिया जाएगा।
वर्षवार हेलीकॉप्टर यात्रा
वर्ष हेली कंपनी धाम जाने वाले यात्री वापसी शटल
2014 06 13503 16256 3165
2015 09 71192 74653 14513
2016 13 91405 83638 16828
2017 13 101933 82680 18436
2018 10 123261 98983 22504
2019 09 118444 102536 20915