Char dham Yatra: गौरीकुंड-केदारनाथ मार्ग पर बाबा केदार की महिमा से रूबरू होंगे तीर्थयात्री
- रास्ते के दोनों ओर चट्टानों और पत्थरों पर उकेरे जाएंगी आकृतियां व श्लोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केदारनाथ धाम के दर्शन को आने वाले श्रद्धालु अब गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर केदार बाबा की गाथा के दर्शन कर सकेंगे। चट्टानों और पत्थरों समेत अन्य स्थानों पर शिव के रूपों की आकृतियां उकेगी जाएंगी।
जिला प्रशासन की ओर से गौरीकुंड से केदारनाथ तक 17 किमी पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए 50-50 मीटर की दूरी पर चट्टानों, पत्थरों पर केदारनाथ की महिमा के श्लोक भी उकेरे जाएंगे।
यह भी पढ़ें: ...तो तीर्थयात्रियों को चारों धामों के आधे रास्ते में नहीं छोड़ेगी रेल, केबिल कार की संभावना पर विचार
डीएम वंदना सिंह ने बताया कि गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बाबा की महिमा का उल्लेख करने के लिए तैयारियां शुरू की गई हैं। इसके लिए चट्टानों और बड़ी-बड़ी शिलाओं का प्रयोग किया जाएगा। चित्र व श्लोक देखकर और पढ़कर धाम पहुंचने वाले भक्तों को वहां के धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी मिल सकेगी।
रास्ते में बनेंगे चार आध्यात्मिक केंद्र
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर चार स्थानों पर आध्यात्मिक केंद्र बनाए जाएंगे, जिनमें श्रद्धालु विश्राम करने के साथ ही योग व ध्यान कर सकेंगे। प्रशासन द्वारा ही आध्यात्मिक केंद्रों के निर्माण के लिए भूमि चयन कर अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएगी।
1941 श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन
गुरुवार को केदारनाथ में 1941 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। पिछले एक सप्ताह में एक दिन में दर्शनार्थियों की यह सबसे कम संख्या है। धाम में 12 जून से अभी तक कुल 60044 श्रद्धालु धाम पहुंचकर बाबा के दर्शन कर चुके हैं।