{"_id":"5aad33464f1c1b71778b5f9c","slug":"char-dham-yatra-2018-online-air-ticket-booking","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा के दौरान ऑनलाइन ही होगी हेली सर्विस की बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा के दौरान ऑनलाइन ही होगी हेली सर्विस की बुकिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 17 Mar 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
चार धाम
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारधाम यात्रा के दौरान इस बार हेली सर्विस के टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन ही की जाएगी। टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग के प्रस्ताव पर नागरिक उड्डयन विभाग की सहमति के बाद अब इसके क्रियान्वयन की तैयारी शुरू की जा रही है। हेली सर्विस के टिकटों की बुकिंग का काम सेंट्रलाइज करने पर सरकार का जोर है। यह काम गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) और उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) में से किसी एक को दिया जाएगा। इस संबंध में अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा के दौरान हर बार हेली सर्विस के टिकटों की कालाबाजारी का मामला सुर्खियों में रहता आया है। इसे रोकने के लिए पर्यटन विभाग ने पहल की है। पर्यटन सचिव और आयुक्त गढ़वाल दिलीप जावलकर के अनुसार, दोनों संबंधित विभागों के बीच इस मामले में चर्चा के बाद सहमति बन गई है। उन्होंने बताया कि 20 से 22 हेली सर्विस कंपनियां चारधाम यात्रा के दौरान अपनी सेवाएं देती हैं। अक्सर शिकायतें ओवर रेटिंग के संबंध में रहती हैं। इसे देखते हुए इस बार ऑनलाइन बुकिंग की ही व्यवस्था रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
ऑनलाइन बुकिंग सिंगल पोर्टल पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा, किसी एक स्थान पर सभी सेवा प्रदाता कंपनियों के काउंटर लगाए जाने की व्यवस्था की जाएगी। ऑनलाइन बुकिंग का काम जीएमवीएन या यूकाडा में से किसी को दिया जाएगा। इधर, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में आयोजित चारधाम यात्रा की समीक्षा बैठक में भी यह मामला आया। पर्यटन मंत्री ने निर्देश दिए कि कालाबाजारी रोकने के लिए इस बार जो भी जरूरी उपाय हैं, वे सब किए जाने चाहिए। हेली सर्विस के टिकटों में कालाबाजारी की शिकायतों पर उन्होंने चिंता जाहिर की।