{"_id":"69fb6d568fb6b37bbf00ee10","slug":"champawat-group-misdeed-case-yashpal-arya-raises-questions-over-law-and-order-godiyal-demands-swift-arrest-2026-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंपावत सामूहिक दुष्कर्म: नेता प्रतिपक्ष ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, गोदियाल बोले-आरोपियों को जल्द पकड़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत सामूहिक दुष्कर्म: नेता प्रतिपक्ष ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, गोदियाल बोले-आरोपियों को जल्द पकड़ें
Wed, 06 May 2026 10:07 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 06 May 2026 10:07 PM IST
सार
दोस्त की मेहंदी रस्म में गई छात्रा के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसे लेकर कांग्रेस ने प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य
- फोटो : सूचना
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने उत्तराखंड की कानून व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त बताया है। उन्होंने चंपावत में एक दसवीं की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर भाजपा सरकार को घेरा। आर्य ने कहा, इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया है।
विज्ञापन
आर्य ने बताया कि दोस्त की मेहंदी रस्म में गई छात्रा के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने एक राजनीतिक पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष, एक पूर्व प्रधान और एक छात्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र और पूर्व प्रधान चाचा-भतीजा हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भाजपा सरकार से जवाब मांगा है कि क्या यही बेटी बचाओ का असली चेहरा है।
विज्ञापन
उन्होंने पूछा कि क्या सत्ता संरक्षण के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। नेता प्रतिपक्ष ने यह भी जानना चाहा कि आखिर प्रदेश में बेटियां कब सुरक्षित होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार को इन सवालों का जवाब देना होगा। नेता प्रतिपक्ष ने सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कर दोषियों को शीघ्र सख्त सजा दिलाने को कहा। आर्य ने दोषियों को राजनीतिक संरक्षण देने वालों की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की भी मांग की।
विज्ञापन
चंपावत में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म: धारदार हथियार के बल पर आरोपियों ने की दरिंदगी, लोगों में आक्रोश
Trending Videos
आरोपियों को जल्द पकड़ें : गोदियाल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि चंपावत में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करे। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी एक राजनीतिक पार्टी से जुड़े होने की वजह से उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है।