फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Proposal approved for creating a vending zone and selecting a

Dehradun News: सहारनपुर बस अड्डे पर वेंडिंग जोन बनाने और पार्किंग स्थल चयन का प्रस्ताव पास

Tue, 03 Nov 2026 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 03 Nov 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
Proposal approved for creating a vending zone and selecting a
- विकासनगर पालिका की बोर्ड बैठक में 97 लाख से स्मार्ट एलईडी लगाने पर हुई स्वीकृति
विज्ञापन

- पुराने जर्जर भवनों को ध्वस्त कर बनेगी नई पार्किंग और कर्मचारियों के लिए आवास, आठ स्थानों पर लगेंगे सोलर कैमरे संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। नगर पालिका परिषद विकासनगर की बोर्ड बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, पथ प्रकाश, पार्किंग, जनसुविधाओं और विभिन्न विकास कार्यों से जुड़े कुल 22 प्रस्तावों पर गहन चर्चा के बाद मुहर लगा दी गई। विधायक मुन्ना सिंह चौहान की मौजूदगी में हुए इन अहम फैसलों पर सर्वसम्मति से आगे की कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में शहर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने पर खास जोर रहा। सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने, दीवारों पर पेंटिंग कराने और सूचना बोर्ड लगाने पर सहमति बनी। नगर क्षेत्र में जल संरक्षण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग व्यवस्था विकसित करने, सहारनपुर बस अड्डे पर वेंडिंग जोन बनाने और पार्किंग स्थल के चयन का प्रस्ताव भी पास हुआ। वार्डों की जनसमस्याओं के निस्तारण और मोहल्ला स्वच्छता समितियों के कार्यों की भी समीक्षा की गई। कोतवाली बाइपास रोड स्थित खेल भवन की लंबित राशि के लिए संबंधित पार्टी को आखिरी नोटिस देने पर विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन

लावारिश कुत्तों की नसबंदी और पशुओं के निस्तारण की दरें तय
नगर पालिका क्षेत्र में लावारिश कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने के लिए उनकी नसबंदी और टीकाकरण को लेकर एक संस्था के साथ अनुबंध किया जाएगा। बैठक में लावारिस मृत पशुओं के निस्तारण की दर भी तय की गई। अब छोटे मृत पशु के निस्तारण के लिए एक हजार और बड़े पशु के लिए दो हजार रुपये की दर निर्धारित हुई। विकास निधि के तहत शासन को प्रस्ताव भेजने पर भी बोर्ड ने सहमति दी। इसके अलावा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने और सफाई उपकरण, कीटनाशक दवाइयां व अन्य सामग्री खरीदने के प्रस्ताव रखे गए। कूड़ा प्रबंधन प्लांट से उठने वाली बदबू रोकने के लिए केमिकल व दुर्गंधनाशक द्रव्य के छिड़काव की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा और रोशनी पर फोकस, पास हुए करोड़ों के प्रस्ताव
नगर पालिका क्षेत्र को रोशन करने के लिए करीब 97 लाख रुपये की लागत से स्मार्ट एलईडी लाइटें लगाने का प्रस्ताव पास किया गया। पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए 35 और 45 वाट की एलईडी लाइटें लगाने के लिए जल्द ही निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। शहर की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए मुख्य बाजार में आठ स्थानों पर सोलर आधारित 360 डिग्री सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों में आरडीएओ सिस्टम के माध्यम से कार्यालय और कंट्रोल रूम से सीधे संदेश (अनाउंसमेंट) जारी करने की सुविधा होगी।
ध्वस्त होंगे पुराने भवन, बनेगी पार्किंग
नगर पालिका के पुराने और जर्जर भवनों को ध्वस्त कर वहां पार्किंग और कर्मचारियों के लिए आवास बनाने का प्रस्ताव भी पारित हुआ। इसके लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। इसके अलावा अधिशासी अधिकारी और अवर अभियंता के जर्जर आवासों को भी ध्वस्त कर, वहां भूतल पर पार्किंग और ऊपर के तीन तलों पर आवास व गेस्ट हाउस का निर्माण किया जाएगा।

पूंजीगत मूल्य के आधार पर निर्धारित होगा भवनकर
नगर पालिका क्षेत्र में अब भवनकर की गणना का आधार भवनों का पूंजीगत मूल्य होगा। नई कर व्यवस्था में भवन के आकार और उसके उपयोग के अनुसार कर की दरें तय की गई हैं। इसके तहत आवासीय भवनों पर 0.02 प्रतिशत, 200 वर्ग मीटर तक की दुकानों पर 0.04 प्रतिशत और अन्य व्यावसायिक भवनों पर 0.07 प्रतिशत की दर से भवनकर वसूला जाएगा। इस व्यवस्था के लागू होने से भवनकर की गणना का तरीका बदल जाएगा। वहीं, भवनों की कीमत और श्रेणी के अनुसार कर की राशि भी अलग-अलग निर्धारित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed