फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Minor girl raped by youths in Champawat

Champawat: भाजपा नेता समेत तीन लोगों ने किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म, निर्वस्त्र हाथ-पैर बांधकर छोड़ा

Wed, 06 May 2026 04:29 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 06 May 2026 04:29 PM IST
सार

चंपावत के सल्ली क्षेत्र में धारदार हथियार के बल पर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
Minor girl raped by youths in Champawat
चंपावत कोतवाली में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कोतवाली में हंगामा काटते लोग। - फोटो : स्रोत : जागरूक पाठक

विस्तार

चंपावत के सल्ली क्षेत्र में हथियारों के बल पर 16 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तल्लादेश के भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत समेत तीन लोगों पर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटनास्थल पर जाकर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किए।

विज्ञापन
बुधवार को चंपावत कोतवाली में एक व्यक्ति ने तहरीर देकर तीन लोगों पर उसकी नाबालिग बेटी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। तहरीर में पिता ने बताया है वह एक बीमार रहतें हैं। उनका इलाज कराने के लिए उनकी बेटी उन्हें गांव से चंपावत लाई थी। उन्होंने बताया कि बीती पांच मई को उनकी नाबालिग बेटी शाम को घर नहीं लौटी। जब उन्होंने फोन कर पूछा तो उसने बताया दोपहर करीब 2:30 बजे विनोद सिंह रावत उसे शादी में सल्ली ले गया है जो उससे पिछले कुछ समय से बात करता था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर में पिता ने बताया कि जब देर रात तक उनकी बेटी घर नहीं लौटी तो उसे फिर से फोन किया गया लेकिन उसका फोन नहीं लगा। देर रात 1:28 बजे उनकी बेटी ने उन्हें कॉल की लेकिन इसके तुरंत बाद उसका फोन स्विच ऑफ आने लगा।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों और पुलिस की खोजबीन के बाद तड़के करीब 4:00 बजे उनकी बेटी सल्ली क्षेत्र की डेयरी के पास एक कमरे में नग्न अवस्था में बंधी हुई मिली। पूछताछ में उनकी बेटी ने बताया सल्ली क्षेत्र के तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने हथियार चाकू और बसुला उनकी बेटी के गले पर रख कर जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

इसके बाद तीनों आरोपियों ने उनकी बेटी को रस्सी से बांध कर नग्न अवस्था में कमरे में ताला लगा कर बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तल्लादेश के भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, विनोद सिंह रावत और नवीन सिंह रावत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 70 (2) (दुष्कर्म), 127(2), 351(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डायल 112 से मिली जानकारी

पुलिस को डायल 112 पर सूचना मिली कि दोस्त की शादी में गई एक नाबालिग लापता हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तड़के ही नाबालिग की खोजबीन में जुट गई। काफी खोजने के बाद नाबालिग को एक डेयरी के पास एक कमरे से मिली। पुलिस उसे साथ ले गई। नाबालिग ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि गले पर हथियार लगा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपी विनोद प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रहा था।

भाजपा का पूर्व मंडल उपाध्यक्ष प्रधान भी रह चुका है

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में शामिल एक आरोपी पूरन सिंह रावत पूर्व में तल्लादेश का भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रह चुका है। इसके अलावा वह पूर्व प्रधान भी रह चुका है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में लोगों में आक्रोश है। घटना के बाद क्षेत्र के लोग कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग की। इस दौरान कोतवाली में दो पक्षों में मारपीट भी हुई। मामले की गंभीरता देखते हुए कोतवाली में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने अलग-अलग कमरों में बैठाए रखा। कांग्रेस प्रदेश सचिव आनंद सिंह माहरा समेत कई लोग कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि मामला दर्ज करने में पुलिस ने काफी देरी की है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। पीड़िता को जल्द न्याय मिलना चाहिए।



घटना गंभीर, निष्पक्ष कार्रवाई की जाए : गोदियाल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने चंपावत में हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना को गंभीर और चिंताजनक मामला बताया है। उन्होंने कहा कि पुलिस का देरी से एफआईआर दर्ज करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक, डीएम और एसपी चंपावत से मामले का तत्काल संज्ञान लेने की बात कही। अपने फेसबुक पेज के माध्यम वीडियो जारी कर उन्होंने कहा कि यदि कोई भी दोषी है तो उसकी पहचान या राजनीतिक संबंधों से परे निष्पक्ष कार्रवाई की जाए। एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। गोदियाल ने कहा कि ऐसे जघन्य मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई या संरक्षण न केवल न्याय के साथ अन्याय है बल्कि समाज के लिए भी गंभीर खतरा है। कानून से ऊपर कोई नहीं है, पीड़िता को न्याय मिलना ही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(2) (दुष्कर्म), 127(2), 351(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(जी)/6 के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। घटनास्थल पर फोरेंसिक (फील्ड यूनिट) टीम को भेज कर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है और वर्तमान में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष उसकी काउंसलिंग कराई गई है। जांच चल रही है, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - रेखा यादव, एसपी, चंपावत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed