{"_id":"66bf04058378053e9d074661","slug":"chamoli-news-pregnant-woman-dies-after-delivery-relatives-accused-of-negligence-and-create-ruckus-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: डिलीवरी के कुछ ही देर बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने डाॅक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: डिलीवरी के कुछ ही देर बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने डाॅक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा
Fri, 16 Aug 2024 01:26 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 16 Aug 2024 01:26 PM IST
सार
महिला को बीती शाम करीब जिला अस्पताल गोपेश्वर में में भर्ती किया गया था। सुबह करीब छह बजे डिलीवरी के कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चमोली में बीती रात एक प्रसूता की डिलीवरी के कुछ ही देर बाद महिला की माैत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने डाॅक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। वहीं, नवजात को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके चलते उसे श्रीनगर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रविता देवी पत्नी कविराज वाल्मीकि को प्रसव पीड़ा होने पर बीती शाम करीब जिला अस्पताल गोपेश्वर में में भर्ती किया गया था। सुबह करीब छह बजे डिलीवरी के कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Rishikesh: एम्स में आज से तीन घंटे ही होगा मरीजों का पंजीकरण, लागू की गई नई व्यवस्था, जानें वजह
विज्ञापन
उनका कहना है कि भर्ती करने से लेकर प्रसव होने तक कोई डॉक्टर नहीं आया। प्रसव के बाद एक डॉक्टर आए थे, उन्होंने महिला को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया और कानूनी कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन