फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh AIIMS Registration of patients will be done till 10 am now after Doctors on Strike

Rishikesh: कोलकाता की घटना से एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर भी हड़ताल पर, तीन घंटे ही होगा पंजीकरण, ऑपरेशन ठप

Fri, 16 Aug 2024 11:07 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 16 Aug 2024 11:07 AM IST
सार

Rishikesh AIIMS: देश भर के अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। डॉक्टरों की हड़ताल का असर एम्स ऋषिकेश की चिकित्सीय सेवाओं पर भी पड़ा है।

विज्ञापन
Rishikesh AIIMS Registration of patients will be done till 10 am now after Doctors on Strike
एम्स ऋषिकेश में रेजिडेंट डाॅक्टरों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एम्स ऋषिकेश में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। इसकी वजह से स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई। हड़ताल के चलते ऑपरेशन पूरी तरह बंद हैं। ओपीडी भी 90 फीसदी बंद है। दूर-दूर से आए मरीज परेशान हुई। कई बिना उपचार कराए वापस लौट गए। रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती, कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। ट्राॅमा व आपातकालीन विभाग में सामान्य दिनों की तरह कामकाज हुए।

विज्ञापन


इसके बाद अब एम्स ने ओपीडी पंजीकरण समय में आंशिक बदलाव कर इसे एक घंटा कम कर दिया है। मरीजों की दिक्कतों को देखते हुए रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी रहने तक ओपीडी में रोगियों का पंजीकरण अब सुबह सात से दस बजे तक रहेगा। यह व्यवस्था आज सुबह से लागू की गई है और हड़ताल समाप्त होने तक जारी रहेगी। 
विज्ञापन


कोलकाता के एक मेडिकल कॉलेज में महिला रेजिडेंट डॉक्टर की हत्या के विरोध में इन दिनों देश भर के अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। डॉक्टरों की हड़ताल का असर अन्य अस्पतालों सहित एम्स ऋषिकेश की चिकित्सीय सेवाओं पर भी पड़ा है। इस समस्या को देखते हुए एम्स अस्पताल प्रशासन ने हड़ताल के चलते अग्रिम आदेशों तक ओपीडी पंजीकरण के समय में बदलाव किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर सर्च अभियान में तीन और शव मिले, अब तक छह लोगों की हो चुकी मौत


जानकारी देते हुए एम्स अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि सामान्य दिनों में  दैनिक तौर पर ओपीडी पंजीकरण का समय सुबह सत से 11 बजे तक रहता है, लेकिन रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल को देखते हुए शुक्रवार से यह इस समय में परिवर्तन कर इसे एक एक घंटा कम कर दिया गया है।

बताया कि ओपीडी प्रभावित न हो इसके लिए फैकल्टी सदस्यों को ओपीडी में अधिक से अधिक समय देने को कहा गया है। उन्होंने इस विपरीत परिस्थितियों में आम लोगों व अस्पताल आने वाले रोगियों से भी सहयोग की अपील की है।

निकाला कैंडल मार्च


कोलकाता की घटना से एम्स ऋषिकेश के रेजिडेंट डॉक्टरों में भी आक्रोश। कोलकाता में रेजिडेंट महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद की गई थी हत्या। एम्स के रेजीडेंट डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकाला। मोबाइल की फ्लैशलाइट ऑन कर भी विरोध जताया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed