{"_id":"6ae733057aeb36a2e1057c51","slug":"chamoli-helicopter-crash-bodies-of-all-six-deceased-pilgrims-arrive-at-sent-home-from-dehradun-airport-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर
Sun, 01 Nov 2026 06:14 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 01 Nov 2026 06:14 PM IST
सार
दून एयरपोर्ट से श्रद्धालुओं के शवों को उनके घर भिजवाने से पहले एम्स, ऋषिकेश में पीएम और कैमिकल प्रक्रिया पूरी की गई। जिसके बाद शवों को एयरपोर्ट लाया गया।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर हादसे में मृतकों के शवों को भेजा घर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था। जहां से शवों को देहरादून एयरपोर्ट लाया गया और इंडिगो के विमान से उनके घर भेजा गया।
विज्ञापन
बता दें कि शुक्रवार को बदरीनाथ से सहस्रधारा हेलीपैड आ रहे ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराकर क्रैश हो गया था। इस हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
चमोली हेलीकॉप्टर क्रैश: नाच गा रहे थे यात्री, चंद मिनटों में मातम में बदली खुशियां, घर भेजा था आखिरी वीडियो
विज्ञापन
पायलट हिमांशु सभरवाल (48) के शव को सड़क मार्ग से उनके घर दिल्ली भिजवाया गया। प्रताप (41), वीबी शंकर गौड़ा (39), सुधीर के (50), एचएस नटराजा (51) के शवों को इंडिगो बंगलुरू की फ्लाइट से बंगलुरू भिजवाया गया है। वहीं, अरूण सालुके (44), के शव को इंडिगो की फ्लाइट से पहले दिल्ली भिजवाया गया है।
दिल्ली से उनके शव को गोवा भिजवाया जाएगा। दून एयरपोर्ट से श्रद्धालुओं के शवों को उनके घर भिजवाने से पहले शवों का एम्स, ऋषिकेश में पीएम और कैमिकल प्रक्रिया पूरी की गई। जिसके बाद शवों को एयरपोर्ट लाया गया।