{"_id":"686c2a2c53b9be4a5a048f2c","slug":"challans-of-35-hostel-operators-and-landlords-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-733451-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 35 छात्रावास संचालकों और मकान मालिकों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 35 छात्रावास संचालकों और मकान मालिकों के चालान
Tue, 08 Jul 2025 01:42 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
सेलाकुई थाना पुलिस ने क्षेत्र में बड़ा सत्यापन अभियान चलाया। टीम ने बाहरी राज्यों के 750 लोगों और छात्रों का सत्यापन किया। वहीं, छात्रों व किरायेदारों का सत्यापन न करवाने पर 35 मकान मालिकों पर 10-10 हजार रुपये के चालान की कार्रवाई की।
सेलाकुई थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर क्षेत्र में बाहरी लोगोंं और छात्रों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को आंबेडकर बस्ती, जमनपुर, शनि मंदिर वाली गली, निगम रोड, खैरी गेट, थापा लगी, बायांखाला में पुलिस की विभिन्न टीमों ने छात्रावास और मकानों में जाकर 750 किरायेदारों व छात्रों का सत्यापन किया। 35 छात्रावास संचालकों और मकान मालिकों ने अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं करवाया था। थाना प्रभारी ने बताया कि इन सभी छात्रावास संचालकों और मकान मालिकों पर 10-10 हजार रुपये के चालान की कार्रवाई गई है। 28 लोगों को थाने में ले जाकर उनसे पूछताछ की गई। कुछ भी संदिग्ध नहीं पाए जाने पर सभी को छोड़ दिया गया।