फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Challans issued to 97 landlords for not getting tenants verified

Dehradun News: किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 97 मकान मालिकों के चालान

Thu, 04 Jul 2024 06:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Challans issued to 97 landlords for not getting tenants verified
सीओ सर्किल क्षेत्र में बुधवार को किरायेदारों का सत्यापन न करवाने पर 97 मकान मालिकों के 10-10 हजार रुपये के चालान किए गए। इसके अलावा 25 बाहरी लोगों पर भी चालान की कार्रवाई की गई। 30 संदिग्धों लोगों को कोतवाली और थाने में बुलाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने टीमों का गठन कर कल्याणपुर, मदिनाबस्ती, पहाड़ी गली, लक्ष्मणपुर, कैनाल रोड, मुख्य बाजार में किरायेदारों और बाहरी लोगों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि किरायेदारों का सत्यापन न करवाने पर 40 मकान मालिकों के 10-10 हजार के चालान किए गए। बताया कि 20 संदिग्ध लोगों को कोतवाली में लाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन

सेलाकुई थाना पुलिस ने जमनपुर, बायांखाला, पुरबिया लाइन और पीठ वाली गली में सत्यापन अभियान चलाया। थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार ने बताया कि किरायेदारों का सत्यापन न करवाने पर 35 मकान मालिकों के चालान किए गए। बताया कि संदिग्ध लोगों को थाने में ले जाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहसपुर थाना पुलिस ने रामपुर कला, चोई बस्ती, शंकरपुर हुकुमतपुर में बस्तियों में सत्यापन अभियान चलाया। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि किरायेदारों का सत्यापन न करवाने पर 22 लोगों पर 10-10 हजार के चालान की कार्रवाई की गई। बताया कि 10 संदिग्ध लोगों को थाने लाकर गहन पूछताछ की गई।

सीओ विकासनगर भाष्कर लाल शाह ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर किरायेदारों और बाहरी लोगों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बताया कि अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed