फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chaitra Navratri will start today i.e. from April 2.

आज से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, सजने गए माता के दरबार

Sat, 02 Apr 2022 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri will start today i.e. from April 2.
चैत्र नवरात्रि आज यानी दो अप्रैल से शुरू हो जाएगी। शहर भर के मंदिरों में माता की आराधना के लिए नौ दिन अनुष्ठान कराने की तैयारी मंदिर समिति और पुजारियों की ओर से कर ली गई है। शहर में हर ओर पूजा-पाठ का भक्तिमय वातावरण बन गया है। वहीं शहर के प्रमुख मंदिर विशेष प्रकार की लाइटों से सजाए गए हैं। नौ दिन तक मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है।
विज्ञापन

मां दुर्गा को सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की देवी कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, नवरात्रि चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू हो जाते हैं। दो अप्रैल से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्रि 11 अप्रैल को संपन्न होंगे। नौ दिन तक मां दुर्गा के नौ रूपों देवी शैलपुत्री, ब्रह्माचारिणी, चंद्रघटा, कुष्मांडा, स्कंद माता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और देवी सिद्धिदात्री की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य सुशांत राज ने बताया कि घट स्थापना का शुभ मुहूर्त दो अप्रैल को सुबह छह बजकर 10 मिनट से आठ बजकर 29 मिनट तक रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित विष्णु प्रसाद भट्ट ने कहा कि देवी दुर्गा का जन्म बुराइयों का नाश करने के लिए हुआ था, जो भी चैत्र नवरात्रि में देवी दुर्गा की पूजा अर्चना करते हैं उनके भीतर सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
विज्ञापन

शहर के बाजार हुए गुलजार
नवरात्र के लिए शहर भर के बाजारों में दुकानदारों ने पहले से तैयारियां शुरू कर ली हैं। चूनरी, पोशाक व अन्य सामान की खरीदारी के लिए बाजार गुलजार हो गए हैं। माता के भक्त मुकुट, माला, मूर्ति व तस्वीर की खरीदारी कर रही है। धामावाला बाजार, हनुमान चौक, धर्मपुर चौक, पलटन बाजार समेत शहर के सभी बाजारों में भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन राजयोगों में होगा नवसंवत शुरू
चैत्र नवरात्रि के साथ दो अप्रैल से नवसंवत 2079 तीन राजयोगों के साथ शुरू होगा। प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्णा गिरी महाराज ने बताया कि इस संवत्सर के राजा शनि एवं मंत्री गुरु रहेंगे और रेवती नक्षत्र के साथ तीन राजयोगों में नववर्ष का प्रारंभ शुभ संकेत की स्थिति को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि
1563 साल बाद नववर्ष की शुरुआत में मंगल और राहु-केतु अपनी उच्च राशि में रहेंगे, वहीं शनि खुद की राशि मकर में होगा। नववर्ष के सूर्योदय की कुंडली में शनि-मंगल की युति से धन, भाग्य और लाभ का शुभ योग बन रहा है। इस योग के प्रभाव से ये साल मिथुन, तुला और धनु राशि वाले लोगों के लिए बहुत शुभ रहेगा। वहीं, अन्य राशियों के लिए बड़े बदलाव का समय रहेगा। ग्रहों का ऐसा संयोग 22 मार्च 459 को बना था।

आज से शुरू होगा 69वां ध्वजारोहण महोत्सव
श्री कालिका मंदिर का 69वां ध्वजारोहण महोत्सव आज यानी शनिवार से शुरू होगा। सुबह पांच बजे भवन श्री कालिका माता मंदिर समिति की ओर से मां जगदंबा का विशेष अभिषेक कर नवीन वस्त्र धारण कराए जाएंगे, जिसके बाद 54 ब्राह्मणों की ओर से संकल्प लेकर दुर्गा सप्तशती का पाठ और जाप शुरू किया जाएगा। मां दुर्गा की आरती के बाद मंदिर की शाखा श्री सिंदुरिया हनुमान मंदिर में राम चरित मानस श्री नवाहन पाठ का पूजन किया जाएगा। समिति के प्रधान अशोक लांबा ने कहा कि कोरोना से स्थिति सामान्य होने के बाद समिति की ओर से भव्य रूप में वार्षिक ध्वजारोहण महोत्सव का आयोजन करने का फैसला लिया है। महोत्सव के मौके पर मंदिर में आठ दिन तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed