फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   centre failed to drop government imposed president rule.

सरकार न गिरा पाए तो केंद्र ने लगा दिया राष्ट्रपति शासन: रावत

Sun, 01 May 2016 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 01 May 2016 08:59 PM IST
सार

  • केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर बरसे रावत 
  • बोले निर्वाचित सरकार को गिराने में असफल रहे मोदी 

विज्ञापन
centre failed to drop government imposed president rule.
हरीश रावत - फोटो : file photo

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केद्र पर निशाना साधते हुए कहा ‌कि जब निर्वाचित सरकार को न गिरा पाए तो मोदी सरकार ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया। वे कांग्रेस भवन में मजदूर दिवस पर आयोजित सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद उत्तराखंड का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त कर दिया गया। वहीं राज्य को 90:10 के अनुपात में मिलने वाली आर्थिक सहायता बंद कर दी गई।
विज्ञापन


कांग्रेस मजदूरों की हितैषी
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार अर्द्ध कुंभ के आयोजन में केंद्र की ओर कोई सहयोग नहीं मिला। केंद्र सरकार केवल एक सोची समझी रणनीति के तहत विपक्षी दलों की निर्वाचित सरकार को गिराने का काम कर रही है। सम्मेलन में पूर्व सीएम ने मजदूर वर्ग के हितों के लिए अपने कार्यकाल में किए गए कार्य गिनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने मजदूर और गरीबों के हित में सबसे अधिक काम कांग्रेस ने किया है। इंदिरा आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब बेघर लोगों को आवास उपलब्ध कराए गए। वहीं राजीव गांधी आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्रों के पात्र लोगों के लिए भी आवास की व्यवस्था की गई।


बताई नीतियां
इसके अलावा सरकार ने गरीब लोगों को मकान बनाने के लिये 180 वर्ग गज जमीन आवंटित करने की नीति बनाई। सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, केदार सिंह रावत, जयपाल जाटव, मथुरादत्त जोशी, सुमित्रा ध्यानी, राकेश नेगी, गरिमा दसौनी, लालचंद शर्मा, सुनीता, दीप बोहरा, भरत, मनीष, धर्म सिंह, जितेंद्र सिंह, कुंवर सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed