फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Central Institute of Plastics Engineering and Technology Institute in uttarakhand

उत्तराखंड को मिली कई सौगात, एक सीपेट शुरू, एक और मिलेगा

Tue, 10 Jul 2018 09:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला Updated Tue, 10 Jul 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
Central Institute of Plastics Engineering and Technology Institute in uttarakhand
उद्घाटन के मौके पर मौजूद सीएम व अन्य

केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री अनंत कुमार और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को डोईवाला में 32वें सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी संस्थान (सीपेट) का शुभारंभ किया और नए भवन की आधारशिला रखी। बतौर मुख्य अतिथि अनंत कुमार ने इसी तरह का एक और सीपेट उत्तराखंड को देने समेत कई घोषणाएं की। दूसरा सीपेट संभवत: कुमाऊं में खोला जा सकता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं के कौशल विकास में सीपेट की प्रभावी भूमिका होगी।

विज्ञापन


केंद्रीय रसायन, उवर्रक और संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने सीपेट के शुभारंभ के मौके पर राज्य के लिए कई घोषणाएं की। केंद्र सरकार की ओर से आईडीपीएल की अतिरिक्त 833 एकड़ भूमि भी राज्य सरकार को हस्तांतरित कर दी गई। इस भूमि की संभावित कीमत करीब 20 हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने भूमि हस्तांतरण संबंधी दस्तावेज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपे। इसके अलावा उन्होंने सितारगंज में प्लास्टिक मेडिकल डिवाइस पार्क बनाने की घोषणा भी की।
विज्ञापन


बताया कि पार्क 50 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा, जो अत्याधुनिक तकनीक से युक्त होगा। उन्होंने बताया कि वहां पर मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए स्पेशल मेन्यूफेक्चिरिंग जोन होगा। पार्क में 25 से 50 कंपनियां इन्वेस्टमेंट और फेसिलिटी देंगी। बताया कि पार्क को प्लास्टिक मेन्यूफेक्चिरिंग हब के तौर पर विकसित किया जाएगा। केेंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड में 100 प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के अलावा प्लास्टिक रिसाइक्लिंग यूनिट खोलने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


85 प्रतिशत सीटें उत्तराखंड के युवाओं के लिए
इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सीपेट में 85 प्रतिशत सीटें उत्तराखंड के लिए और शेष 15 प्रतिशत दूसरे राज्यों के लिए होंगी। कहा कि ऋषिकेश में प्रस्तावित कन्वेशनल सेंटर देश-दुनिया में अलग दिखने वाला सेंटर होगा। उन्होंने आईडीपीएल की जमीन राज्य सरकार को दिए जाने पर केंद्र सरकार का आभार जताया है। सीएम ने कहा कि सीपेट शुरू होना राज्य के लिए गौरवशाली क्षण है। उत्तराखंड की रचनात्मक प्रवृत्ति है, समय निर्धारण कर लक्ष्य बनाकर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान को शुरू कराने के लिए बजट की कमी नहीं है।


सीपेट में शुरू होगा बीटेक कोर्स
केंद्रीय रसायन, उर्वरक और संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने कहा कि सीपेट युवाओं का भविष्य बनाने में कारगार भूमिका निभाएगा। डोईवाला में जल्द प्लास्टिक इंजीनियरिंग में बीटेक कोर्स शुरू किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दुनिया में प्लास्टिक की मांग और उससे बनने वाले उत्पादों की जरूरत अधिक है। बताया कि केंद्र सरकार उत्तराखंड की बेहतरी के लिए प्रयासरत है। आईडीपीएल की भूमि में से 200 एकड़ जमीन एम्स के विस्तारीकरण के लिए दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed