फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Census workers are not reaching every home.

हर घर तक नहीं पहुंच रहे जनगणना कर्मी

Mon, 14 Dec 2015 04:26 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 14 Dec 2015 04:26 PM IST
विज्ञापन
Census workers are not reaching every home.

जनगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारी हर घर में नहीं पहुंच रहे हैं। जिन वार्डों में जनगणना हो रही है, उन वार्डों के लोगों को तो दूर पार्षदों तक को मालूम नहीं है कि क्षेत्र में जनगणना हो रही है या नहीं। उधर, नगर निगम का दावा है कि कर्मचारी हर घर में जाकर जनगणना कर रहे हैं।

विज्ञापन


नगर निगम के अनुसार अब तक 550 ब्लॉक में जनगणना की जा चुकी है। लेकिन, अमर उजाला की टीम ने जब इस संबंध में लोगों से जानकारी ली तो अधिकतर लोगों ने कहा कि उनके यहां कोई कर्मचारी नहीं आया। किशननगर पार्षद नंदनी शर्मा ने कहा कि उन्हें मालूम ही नहीं कि उनके क्षेत्र में जनगणना हो रही है।
विज्ञापन


केवल एक दिन क्षेत्र में जनगणना कर रहे कर्मचारी दिखे थे, उसके बाद कोई जानकारी नहीं है। पार्षद ने सवाल उठाया क्या इतने बड़े क्षेत्र की जनगणना एक ही दिन में पूरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खुद उनके घर में भी अभी तक कोई कर्मचारी नहीं आया। वहीं निरंजनपुर पार्षद सतीश कश्यप ने कहा कि कर्मचारी सभी घरों में नहीं जा रहे हैं। ऐसे में इस जनगणना के आंकड़े पर भी सवाल उठना लाजिमी है।

900 की जगह करीब 350 कर्मी
नगर निगम को 829 ब्लॉक में जनगणना के लिए 900 कर्मचारियों की आवश्यकता थी। लेकिन, कर्मचारी न मिलने पर केवल तीन सौ कर्मचारी ही जनगणना में लगाए गए। इसके बाद कुछ आशा कार्यकर्ताओं को लगाया गया।


इसके बाद भी महज साढ़े तीन सौ कर्मचारी ही निगम को मिल पाए। इतने कम कर्मचारियों के होते हुए महज एक महीने में जनगणना होना संभव नहीं था। इसे देखते हुए एक माह और जनगणना की तिथि बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed