फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   'Cement poles also started turning' Sir

लोहे के तो छोड़ों सीमेंट के खंबे भी मुड़ने लगे साहब

Wed, 21 Aug 2019 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
'Cement poles also started turning' Sir
आईएसबीटी के समीप विद्युत नियामक आयोग कार्यालय में उपभोक्ता की समस्या सुनते आयोग के सदस्य
विद्युत नियामक आयोग में जन सुनवाई के दौरान प्रेमनगर के एक उपभोक्ता ने यूपीसीएल की पोल खोल कर रख दी। उपभोक्ता ने अधिकारियों के सामने कई मामलों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाए, जिस पर अधिकारी जवाब नहीं दे सके। उपभोक्ता ने कहा कि निगम में भ्रष्टाचार चरम पर है। आलम ये है कि लोहे के खंभे तो मुड़ते देखे थे अब तो सीमेंट के खंभे भी मुड़ने लगे हैं। यही नहीं उपभोक्ता ने बिल के कागज से लेकर इस्टीमेट में बातें छुपाने और भुगतान प्रक्रिया में भी यूपीसीएल को आड़े हाथ लिया। आयोग ने अधिकारियों को इस सब समस्याओं का संज्ञान लेकर जल्द कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को सहारनपुर रोड स्थित विद्युत नियामक आयोग में जन सुनवाई कार्यक्रम में पहले अधिकारियों ने अपने सुझाव और प्रस्ताव आयोग के सामने रखे। इसके बाद वहां उपभोक्ताओं की शिकायतें और सुझावों को सुना गया। हरिद्वार की एक सोसाइटी के निवासी लोगों ने आयोग के सामने वहां के बिल्डर की मनमानी को रखा। कहा कि बिल्डर जबरन उन्हें अपने स्तर से विद्युत कनेक्शन ऊंची दरों पर देना चाहता है, लेकिन उन्हें यूपीसीएल से कनेक्शन चाहिए। साढ़े तीन हजार रुपये के स्थान पर बिल्डर उनसे 60 हजार रुपये वसूल रहा है। इस पर आयोग ने निगम को समस्या के हल का आदेश दिया।
विज्ञापन

इसके बाद प्रेमनगर निवासी वीरू बिष्ट ने तमाम समस्याओं की ओर आयोग का ध्यान खींचा। बिष्ट ने कहा कि उपभोक्ताओं से इस्टीमेट के पैसे तो वसूले जाते हैं, लेकिन इस्टीमेट में क्या क्या लगा किस किस चीज में ये पैसे खर्च होंगे, इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी जाती है। बिष्ट ने इस्टीमेट की एक कॉपी उपभोक्ता को भी दिए जाने की मांग की। इस पर आयोग ने कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को जल्द इस समस्याओं के निदान के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं की शिकायतें और सुझाव
- नए कनेक्शन धारकों को निगम केबल चार्ज लेकर भी केबल उपलब्ध नहीं करा रहा है।
- ऑनलाइन बिल जमा करने के लिए वेबसाइट की हालत खराब है, लिहाजा इसे ठीक कराया जाए।
- उपभोक्ताओं को इस्टीमेट की कॉपी भी उपलब्ध कराई जाए ताकि पता लगे कि उनके पैसे कहां खर्च हुए।
- खंभों की गुणवत्ता बेहद खराब है, लिहाजा इनकी जांच कराई जाए। मेटीरियल को परखा जाए।
- नए कनेक्शन के तहत खंभों पर नंगी तार के स्थान पर बंच केबल लगाए जाएं।
- शुरुआत में नंगी तारें लगाकर बाद में बंच केबल बदलवाने पर निगम का पैसा बर्बाद न किया जाए।
- बिल का कागज बेहद खराब है और जानकारी अंग्रेजी में है। इसे हिंदी में उपलब्ध कराया जाए।
तो क्या आप चोरी को बढ़ावा दे रहे हैं
यूपीसीएल के सुप्रीटेंडेंट इंजीनियर (कमर्शियल) गौरव शर्मा के एक सुझाव पर आयोग के सदस्य ने उन्हें फटकार भी लगाई। शर्मा ने कहा कि उपभोक्ता जितने भार की चोरी कर रहा है उतना ही जुर्माना उस पर लगाया जाना चाहिए। उनका सुझाव था कि दोगुने जुर्माने के बजाय इस जुर्माने को कम किया जाए। इस पर आयोग के सदस्य ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा कि यह सुझाव आपका चोरी रोकने को है या चोरी को बढ़ावा देने के लिए।
यूपीसीएल के अधिकारियों के सुझाव
- 33 केवीए के सब स्टेशन के निर्माण की अवधि 180 दिन है। यह अवधि लैंड ट्रांसफर होने के बाद लागू की जाए।
- कब्जे वाले स्थानों पर बिजली कनेक्शन दिया जाए या नहीं इसके लिए प्रावधान होना चाहिए।
- ट्यूबवेल की आड़ में कमर्शियल कनेक्शन लेने की व्यवस्था पर लगाम लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed