फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Celebration of old Diwali in Jaunsar Bawar

जौनसार बावर में बूढ़ी दिवाली का जश्न शुरू

Tue, 26 Nov 2019 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Celebration of old Diwali in Jaunsar Bawar
साहिया बाजार में बूढ़ी दिवाली के लिए खरीदारी करते लोग। - फोटो : VIKAS NAGAR
देश में मनाई जाने वाली दीपावली के ठीक एक माह बाद जौनसार बावर जनजातीय क्षेत्र में बूढ़ी दिवाली का जश्न शुरू हो गया है। क्षेत्र में मंगलवार को छोटी दिवाली मनाई जाएगी। इसके साथ ही पांच दिवसीय बूढ़ी दीवाली का जश्न होगा। इसकी खरीदारी के लिए मुख्य बाजार में सोमवार को भारी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

दीपावली के ठीक एक माह बाद मनाई जाने वाली जौनसारी दिवाली की अपनी अलग ही पहचान है। इसकी तैयारी में लोग पूरे एक सप्ताह से जुट जाते हैं। मंगलवार से जौनसारी दिवाली की शुरूआत हो रही है, जो पूरे पांच दिन तक चलेगी। इसकी तैयारी को लेकर साहिया बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी की। बाजार में सुबह से ही लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई, जो दोपहर तक खासी बढ़ गई। मंगलवार को छोटी दिवाली के बाद बुधवार को बड़ी दिवाली मनाई जाएगी। इसे भीरूडी भी कहा जाता है।
विज्ञापन

हाजा गांव के चतर सिंह नौटियाल, कोठा गांव के स्याणा प्रेम सिंह तोमर, दौधा गांव के सुन्दराम शर्मा का कहना है कि बूढ़ी दिवाली मनाने की क्षेत्रवासियों की अलग ही परंपरा है। क्योंकि देश में मनाई जाने वाली दीपावली के समय क्षेत्र में काम ज्यादा होता है। जबकि, एक माह बाद मनाई जाने वाली बूढ़ी दिवाली तक सारा काम निपट जाता है। साथ ही यह पर्व क्षेत्र के ईष्ट देव महासू देवता के नाम से भी मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed