भारत के साथ जापान में भी मोदी की जीत का जश्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात से सीएम और भाजपा के भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतत्व में आम चुनावों में भाजपा की जोरदार जीत की खुशी देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मनाई जा रही है।
जापान में रह रहे गुलरभोज के प्रवासी भारतीयों ने भी वहां मोदी की जीत का जोरदार जश्न मनाया।
साई टामा केन उचिडा में मनाया जीत का जश्न
रुद्रपुर स्थित गूलरभोज के ग्राम गोविंदपुर निवासी भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज गंभीर के छोटे भाई गुलाबराय गंभीर जापान के साई टामा केन उचिडा में रहते हैं।
वहां उनकी हिमालय आटो ट्रेडिंग नामक कंपनी है। उन्होंने साथियों संग वहां मोदी की जीत पर जश्न मनाया।
जश्न में शामिल लोगों में रोबिन गंभीर, निगाई, राजू, पिंटू, काका, साका, राजेश गंभीर, हरित और गितांशी आदि लोग शामिल थे।
हार के साथ ही टूटा लालबत्ती का सपना
हरिद्वार संसदीय सीट पर कांग्रेस की करारी हार के साथ ही कई स्थानीय नेताओं का लालबत्ती का सपना भी टूट गया।
चुनाव बाद कई नेताओं ने लालबत्ती की हसरत पाली थी लेकिन यहां से रेणुका रावत की हार के बाद इन नेताओं की समझ नहीं आ रहा है कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के सामने जाकर किस मुंह से लालबत्ती की दावेदारी करें।
हरिद्वार सीट पर मुख्यमंत्री हरीश रावत की पत्नी रेणुका रावत के चुनाव लड़ने से जिले के कई नेता खूब खुश थे।
इन नेताओं ने चुनाव में दिनरात काम कर हरीश रावत की नजरों में अपने नंबर बनाए। इन नेताओं को उम्मीद थी कि परिणाम अनुकूल आने पर हरीश रावत की ओर से राज्यमंत्री के दर्जे से नवाजा जा सकता है।
अंतिम समय में सारे अनुमान धराशायी
बताया जा रह है कि जिले में करीब पांच नेता चुनाव बाद लालबत्ती का सपना देख रहे थे। इनमें एक पूर्व विधायक, संगठन से जुड़ा एक नेता और हरीश रावत के साथ साए की तरह रहा एक अन्य नेता भी शामिल था।
कांग्रेसियों को यह सीट जीतने की पूरी उम्मीद थी लेकिन अंतिम समय में सारे अनुमान धराशायी हो गई।
मोदी लहर के आगे कोई नहीं टिका। अब लालबत्ती की चाह रखने वाले नेताओं के सामने दिक्कत यह है कि मुख्यमंत्री के आगे किस मुंह से लालबत्ती की बात करें।