फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBSE Result 2025: Students will pass even after failing in 10th exam, they will not have to give compartment e

CBSE Result 2025: 10वीं की परीक्षा में फेल होकर भी पास होंगे छात्र, नहीं देनी होगी कंपार्टमेंट परीक्षा

Tue, 13 May 2025 10:50 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 13 May 2025 10:50 PM IST
सार

सीबीएसई ने इस साल 10वीं के छात्रों के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई है। उन्हें पांच मुख्य विषयों के साथ तीन व्यावसायिक विषयों में से भी कोई एक चुनने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
CBSE Result 2025: Students will pass even after failing in 10th exam, they will not have to give compartment e
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)

विस्तार

सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा में अगर कोई छात्र फेल हो जाता है तब भी पास होने का मौका रहेगा। इसके लिए कोई कंपार्टमेंट परीक्षा (पूरक परीक्षा) भी नहीं देनी होगी। इन छात्रों को व्यावसायिक विषयों (स्किल बेस्ड सब्जेक्ट) के आधार पर पास किया जाएगा।

विज्ञापन


सीबीएसई ने इस साल 10वीं के छात्रों के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई है। उन्हें पांच मुख्य विषयों के साथ तीन व्यावसायिक विषयों में से भी कोई एक चुनने का मौका मिलेगा। सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी मनीष अग्रवाल ने बताया, बोर्ड के नियम के अनुसार अगर कोई छात्र व्यावसायिक विषयों में फेल हो जाता है और बाकी के पांच मुख्य विषयों में पास है तो बोर्ड उसे पास मानता है। ऐसे ही अगर कोई छात्र पांच मुख्य विषयों में से एक विषय में फेल हो जाता है तो उसे व्यावसायिक विषयों के आधार पर पास माना जाएगा।
विज्ञापन


CBSE Results 2025: देहरादून रीजन दो पायदान पिछड़कर 13वें स्थान पर पहुंचा, 10वीं-12वीं का इतने फीसदी रहा रिजल्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर पुस्तिकाओं की फोटो कॉपी और पुनर्मूल्यांकन की सुविधा
सीबीएसई बोर्ड छात्रों को नंबर सत्यापन के साथ उत्तर पुस्तिकाओं की फोटो कॉपी और अंकों के पुनर्मूल्यांकन की सुविधा देता है। इसके लिए छात्रों को तय शुल्क का भुगतान कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

ऐसे में अगर कोई छात्र रिजल्ट के अंकों से असंतुष्ट है तो वह नंबर के सत्यापन के लिए आवेदन कर सकता है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन में आए नंबर को ही आखिरी मान परिणाम तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed