सीबीएसई परीक्षा 2021: चार मई से सात जून तक होगी 10वीं की परीक्षा, तैयारी में मदद कर सकता है ये मॉडल पेपर
सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा चार मई से सात जून 2021 तक आयोजित की जाएगी। वहीं, कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं चार मई से 14 जून 2021 तक होंगी। सीबीएसई के अनुसार विद्यार्थियों को उनका परिणाम अपने ही क्षेत्रीय कार्यालय से मिलेगा। चाहे विद्यार्थी किसी भी शहर या केंद्र से बोर्ड परीक्षा दें, लेकिन उनका रिजल्ट केवल क्षेत्रीय कार्यालय से ही प्रकाशित किया जाएगा। अगर आप भी परीक्षा की तैयारी कर रह हैं तो अंग्रेजी का ये मॉडल पेपर आपकी काफी मदद कर सकता है। पूरा मॉडल पेपर नीचे पढ़ें...
यह भी पढ़ें : Board Exam 2021: बोर्ड परीक्षाओं का तनाव न लें, सफलता के लिए इन टिप्स से शुरू करें तैयारी
बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए सीबीएसई का ई-परीक्षा पोर्टल लांच
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बोर्ड परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए ई-परीक्षा पोर्टल लांच किया है। इस पोर्टल के जरिये दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थी परीक्षा केंद्र में बदलाव सहित परीक्षा से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
सीबीएसई की ओर से बताया गया है कि पोर्टल का लाभ प्राप्त करने के लिए परीक्षार्थियों को स्वयं का पंजीकरण कराना होगा। हर परीक्षार्थी को यूजर आईडी, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दिया जाएगा। इसके माध्यम से छात्र पोर्टल पर जाकर इसे खोल सकेंगे। पोर्टल पर छात्रों को परीक्षा केंद्र एवं प्रायोगिक परीक्षा केंद्र के बारे में जानकारी मिल सकेगी। इसके अलावा पोर्टल के माध्यम से परीक्षा केंद्र एवं प्रायोगिक परीक्षा के केंद्र में बदलाव किया जा सकेगा। पूरी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट पोर्टल पर उपलब्ध होगी।
लिखित परीक्षा के बाद में दे सकेंगे प्रायोगिक परीक्षा
सीबीएसई बोर्ड ने अभिभावकों की चिंताओं और विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए आदेश जारी किया है कि जो भी विद्यार्थी अभी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के कारण प्रायोगिक कक्षाओं में भाग ले पाने में असमर्थ हैं, उन्हें प्रायोगिक परीक्षाओं में बैठने के लिए एक और विशेष अवसर दिया जाएगा। संक्रमित पाए गए छात्र-छात्राएं अप्रैल, 2021 में या फिर लिखित परीक्षाओं के बाद प्रायोगिक परीक्षाएं दे सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी कोविड-19 की पॉजिटिव जांच रिपोर्ट स्कूल में जमा करवानी होगी। इसके आधार पर ही उन्हें परीक्षा में राहत प्रदान की जाएगी।