फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Board Exam 2021: बोर्ड परीक्षाओं का तनाव न लें, सफलता के लिए इन टिप्स से शुरू करें तैयारी

Mon, 08 Feb 2021 06:32 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Mon, 08 Feb 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
Board Exam 2021 Tips: how to preparation for 10th, 12th board exam, tips for board exams
board exam 2021 - फोटो : self

सीबीएसई बोर्ड समेत कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। बिहार में तो बोर्ड परीक्षाएं शुरू भी हो गई हैं। कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाएं मई से लेकर जून तक होनी है। जबकि प्रैक्टिकल एग्जाम मार्च और अप्रैल में होने हैं। इस बार बीते साल 2020 में कोरोना महामारी के कारण लंबे समय तक स्कूल बंद रहे हैं। ऐसे में छात्रों की पढ़ाई बाधित हुई है। हालांकि, शिक्षा मंत्रालय के निर्देश के अनुसार, कई राज्यों के शिक्षा बोर्ड ने अपना सिलेबस भी घटाया है। लेकिन फिर विद्यार्थियों के लिए बेहतर पढ़ाई करना और अच्छे नंबर लाना दोनों चुनौतीपूर्ण कार्य है। 


 

Board Exam 2021 Tips: how to preparation for 10th, 12th board exam, tips for board exams
परीक्षा देते परीक्षार्थी। - फोटो : अमर उजाला

अब तक आपसे में से कई छात्र परीक्षा की तैयारी में जुट गए होंगे। हालांकि, सुविधाओं और शिक्षकों के मार्गदर्शन के अभाव में कुछ छात्रों को तैयारी करने में परेशानी भी आ रही होगी। लेकिन आपको चिंता करने या टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे टिप्स जो परीक्षा की तैयारी में आपकी मदद करेंगे। ये कुछ ऐसे टिप्स हैं, जो आपको बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर स्कोर प्राप्त करने में मददगार हो सकते हैं। 

Board Exam 2021 Tips: how to preparation for 10th, 12th board exam, tips for board exams
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा - फोटो : PTI

कुछ ऐसी चीजें हैं जो बोर्ड परीक्षा की तैयारी के दौरान हर छात्र को ध्यान में रखनी चाहिए, चाहे वह किसी भी बोर्ड का हो। परीक्षार्थियों को चाहिए कि अभी से तैयारी शुरू कर दें। सभी नोट्स को छोटे पॉइंट में बनाएं, ताकि परीक्षा वाले दिन से पहले उन्हें तुरंत से रिवाइज किया जा सके। परीक्षाओं को लेकर चिंता कतई न करें। थोड़ी सी चिंता भी आपको पहले से याद चीजें भूला सकती है। इसलिए परीक्षा के दिनों में तनाव मुक्त रहना जरूरी है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Board Exam 2021 Tips: how to preparation for 10th, 12th board exam, tips for board exams
परीक्षा देती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

परीक्षा शुरू होने के बचे कम दिनों को लेकर परेशान न हों। अपनी तैयारी मजबूत करिए। कैसे तैयारी करेंगे? टाइम ही कितना सा बचा है? पूरा साल कोरोना ने बेकार कर दिया। कोचिंग भी नहीं कर पाए। इन सब तरह की बातों से घबराने की जरूरत नहीं है। इन्हें इग्नोर कीजिए और अपने लक्ष्य पर फोकस कीजिए। आज से ही मन लगाकर तैयारी शुरू करेंगे तो भी अच्छे अंक प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा। 

विज्ञापन
Board Exam 2021 Tips: how to preparation for 10th, 12th board exam, tips for board exams
UP Board Exam 2018

सिलेबस के आधार पर तैयारी में जुट जाएंगे, तो ही आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे। इससे आपको पता चलता रहेगा कि कौनसा पार्ट पूरा हो गया और अब कौनसा बचा है? सिलेबस सही से समझने से पता चल जाएगा कि आपको किसी विषय में तैयारी के लिए कितना समय देना है। पाठ्यक्रम समझने के बाद आप बिना समय गवाएं पढ़ाई के लिए टाइम टेबल बनाएं और उसका अनुसरण भी करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed