फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cbse board class 10th result 2020: RISHIT AGARWAL become Uttarakhand Topper, See top 10 Students list

CBSE 10th Result 2020: ऊधमसिंह नगर के ऋषित बने उत्तराखंड टॉपर, पढ़ें टॉप 10 छात्रों की लिस्ट...

Wed, 15 Jul 2020 05:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 15 Jul 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
Cbse board class 10th result 2020: RISHIT AGARWAL become Uttarakhand Topper, See top 10 Students list
ऋषित अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) ने आज 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर जिले के ऋषित अग्रवाल ने 498 अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया है। ऋषित का कहना है कि वे इंजीनियर बनना चाहते हैं। वे रोजाना स्कूल से आने के बाद चार से पांच घंटे पढ़ाइ किया करते थे। सोशल मीडिया से भी दूर रहते थे। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। 

विज्ञापन


वहीं, दूसरे स्थान पर चार छात्र-छात्राओं, देहरादून की आस्था कंडवाल, नैनीताल की रितिका पैलीवाल और आर्यन भट्ट, ऊधमसिंह नगर के हर्षी सिंह ने बाजी मारी। तीसरे स्थान पर छह छात्र-छात्राओं, हरिद्वार के हर्षवर्धन गुप्ता, नैनीताल के काव्या उपाध्याय और ऊधमसिंह नगर जिले के शिवांग सक्सेना, प्रिया सिंह, आरुषि बत्रा, प्रतिष्ठा पांडे ने संयुक्त रूप से टॉप किया। 
विज्ञापन



यहां पढ़ें टॉप 10 छात्र-छात्राओं की लिस्ट: 
https://spiderimg.amarujala.com/assets/applications/2020/07/15/top-10uk_5f0eeb8b19118.pdf

विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून रीजन का परिणाम 89.72 प्रतिशत

आज जारी हुए 10वीं का परीक्षा परिणाम में देहरादून रीजन का परिणाम 89.72 प्रतिशत रहा। देहरादून रीजन के 80167 छात्र छात्राओं ने हाई स्कूल की परीक्षा दी थी। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर देखा जा सकता है। सोमवार को सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट जारी किया था। 

सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में दून रीजन से 80 हजार 168 छात्र-छात्राएं पंजीकृत रहे। दून रीजन में उत्तराखंड के 13 जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश के आठ जनपदों के 1095 स्कूल शामिल हैं। जिनमें 984 निजी स्कूल और 111 केवी व जवाहर नवोदय विद्यालय आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed