Cbse 10th Result 2018:ऑल इंडिया टॉप करने वाली नंदिनी ने ऐसे पाया मुकाम, जानिए उनका सक्सेस मंत्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई 10वीं में ऑल इंडिया टॉपर और प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल करने वाली नंदिनी ने परीक्षा के दौरान सिर्फ दो घंटे की पढ़ाई की लेकिन इस दौरान उन्होंने जो पढ़ा वह ध्यान से पढ़ा।
ध्यानपूर्वक अध्ययन करने से ही उसने यह सफलता हासिल की है। आएएन पब्लिक स्कूल रुद्रपुर की नंदिनी गुप्ता ने 500 में से 496 अंक हासिल किए हैं। नंदिनी ने इंजीनियर बनना चाहती हैं। उसके पिता डॉ. निमेश कुमार और मां डॉ. सोनल गुप्ता दोनों चिकित्सक हैं।
नंदिनी ने बताया कि संगीत सुनना और पेंटिंग करना उसके प्रमुख शौक हैं। उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। नंदिनी की सफलता पर आरएएन स्कूल में शिक्षिक-शिक्षिकाओं और परिजनों ने मिठाई खिलाकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
पिता की तरह इंजीनियर बनना चाहती है टॉपर सलोनी
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) 10वीं की परीक्षा में जिले में टॉप करने वाली सलोनी सिंह अपने पिता की तरह ही इंजीनियर बनना चाहती हैं। गुमानीवाला स्थित देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (डीबीएस) की छात्रा सलोनी की इस कामयाबी पर परिवार में खुशी की लहर है।
सलोनी सिंह ने सीबीएसई परीक्षा में 500 में से 495 अंक हासिल किए हैं। उन्होंने 10वीं में 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। सलोनी ने बताया कि उसका ख्वाब पिता निर्भय सिंह की तरह इंजीनियर बनने का है। गंगानगर, ऋषिकेश निवासी सलोनी सिंह ने बातचीत में बताया कि उसके पिता निर्भय सिंह लोक निर्माण विभाग में अधिशासी अभियंता के पद पर कार्यरत हैं और उनकी माता सुमन सिंह गृहिणी हैं।
उन्होंने परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए रोजाना दो घंटे पढ़ाई की। उन्होंने बताया कि उन्हें इस सफलता के लिए माता-पिता और शिक्षकों ने सहयोग किया। बकौल सलोनी लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत के बूते आसानी से उसे हासिल किया जा सकता है। सलोनी ने बताया कि उन्हें बैडमिंटन खेलना और टीवी देखने का शौक है। वहीं, बेटी की सफलता से परिजनों में खुशी की लहर है। इस उपलब्धि के बाद से आसपास के लोगों का सलोनी व उसके परिजनों को शुभकामनाएं देने के लिए घर पर तांता लगा हुआ है।