फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBI has interrogated former Forest Minister Harak Singh

Dehradun News: पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत से सीबीआई ने दो घंटे की पूछताछ

Sun, 25 Aug 2024 01:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
CBI has interrogated former Forest Minister Harak Singh
Iरावत ने कई गोपनीय दस्तावेज सीबीआई को सौंपे, कहा- कोई अनियमितता नहीं हुईI
विज्ञापन


पाखरो रेंज घोटाले के संबंध में सीबीआई ने पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत से करीब दो घंटे तक पूछताछ की है। पिछले दिनों हुई पूछताछ के दौरान हरक सिंह रावत ने भी सीबीआई को कुछ गोपनीय दस्तावेज सौंपे हैं। रावत का कहना है कि उनका इस मामले में कोई लेना देना नहीं है। उनसे पूछताछ की सीबीआई के स्थानीय सूत्रों ने भी पुष्टि की है।

बता दें कि पाखरो रेंज में टाइगर सफारी बनाने में तमाम अनियमितताएं सामने आई थीं। इसे लेकर विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पिछले साल अगस्त में विजिलेंस ने हरक सिंह रावत और उनके परिवार से जुड़े कुछ व्यापारिक प्रतिष्ठानों और एक शिक्षण संस्थान में भी छापा मारा था। इसके बाद जांच को सीबीआई को सौंप दिया गया। सीबीआई ने विजिलेंस की जांच में आए तथ्यों के बाद जांच शुरू की। देहरादून से लेकर कोटद्वार तक कई संस्थानों और कार्यालयों में सीबीआई ने छापा मारा। इसके बाद सीबीआई ने गत 14 अगस्त को पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत को भी इंदिरा नगर स्थित कार्यालय बुलाकर पूछताछ की थी।
विज्ञापन


स्थानीय सूत्रों के मुताबिक इस पूरे मामले में उनसे विस्तृत जानकारी ली गई है। उन्होंने कुछ दस्तावेज भी इसके सापेक्ष सीबीआई को दिए हैं। पूछताछ की बात खुद पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत भी स्वीकार रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। मंत्री होने के नाते उनके पास कई फाइलें आती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब कुछ नियमों के अनुसार किया जा रहा था। रावत ने इस मामले में कुछ और नेताओं का नाम भी लिया है। हालांकि, अभी सीबीआई इस मामले में जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि सीबीआई की जांच अभी कुछ महीने और चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed