फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   casualty with a Son in uttarakhand haridwar

कैंसर पीड़ित पिता की दवाई ला रहा था बेटा, लेकिन रास्ते में जो हुआ उसे पढ़कर भर आएंगी आंखें

Thu, 01 Mar 2018 06:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 01 Mar 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
casualty with a Son in uttarakhand haridwar
पुलिस - फोटो : Demo pic

कैंसर पीड़ित पिता की दवाई लेकर जा रहे बेटे के साथ रास्ते में एक ऐसी घटना घटी कि जिसे सुनकर आपकी आंखें भी भर आएंगी।

विज्ञापन


पीड़ित पिता की दवाई लेकर आ रहे बेटे को टेंपों सवार दो बदमाशों ने पहले तो जमकर पीटा और फिर उसके चार हजार की नकदी लूट ली। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन की, लेकिन उनका कुछ पता नही चला। इंदिरा विकास कालोनी सूखी नदी खड़खड़ी निवासी वाशु के पिता अमरपाल कैंसर पीड़ित हैं और एम्स नई दिल्ली उनका इलाज चल रहा है। वाशु अपने की पिता की दवाई लेकर दिल्ली से रोडवेज बस अड्डे पहुंचा।

रोडवेज बस अड्डे से बाहर निकलने के बाद वह खड़खड़ी के लिए टेपों में बैठा, जिसमें दो लोग पहले से ही सवार थे। टेंपो चालक ने जब ललतारौ पुल पर चंडी रोड को मोड़ा तो वाशु ने उसे सीधे चलने कहा लेकिन चालक ने कहा कि अंदर से पुलिस वाले रोकते हैं। इसलिए हाईवे से चलेंगे।

विज्ञापन

जिस टैंपों में बैठा बदमाश पहले से ही थी उसमें सवार

casualty with a Son in uttarakhand haridwar
पुलिस - फोटो : file photo

बताया जाता है कि जैसे ही टेंपो सर्वानंद घाट के पास पहुंचा तभी टेंपो में बैठे दोनों बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नही बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए चार हजार की नकदी भी लूट ली। लूटपाट करने के बाद टेंपो चालक और दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।

वाशु ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल को देनी चाही लेकिन काफी देर तक फोन ही नही उठा। दोबारा फोन करने पर कंट्रोल रूम के निर्देश पर क्षेत्र में गश्त कर रहे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पुलिस चौकी खड़खड़ी जाने की बात कही। मारपीट में घायल वाशु पैदल ही रात में खड़खड़ी पुलिस चौकी पहुंचा तो पुलिस कर्मियों ने घटना स्थल रोडी बेलवाला पुलिस चौकी का बताते हुए पल्ला झाड़ लिया।

आखिरकार सुबह होने पर जब घटना की जानकारी अधिकारियों को दी गई तो दो पुलिसकर्मी वाशु के घर पर आए और घटना की जानकारी ली। दोनों पुलिसकर्मी वाशु को साथ लेकर वारदात में शामिल टेंपो चालक की पहचान कराने की कोशिश की। बहरहाल पुलिस मुकदमा दर्ज किए गए बगैर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed