फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›    cash problem in kedarnath route

चारधाम यात्रा पर निकलने से पहले जरूर रख लें कैश, नहीं तो झेलनी होगी परेशानी

Mon, 08 May 2017 07:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Mon, 08 May 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
 cash problem in kedarnath route

अगर आप चार धाम यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो अपने साथ कैश जरूर रखें। क्योंकि शहर में ज्यादातर एटीएम के बंद है और जहां कैश डाला जा रहा है वह थोड़ी ही देर में खाली हो रहे है। 

विज्ञापन


ऐसे में एटीएम के भरोसे चल रहे यात्रियों को कैश के लिए भटकना पड़ेगा। इन दिनों भी चारधाम यात्रा पर निकले यात्री एटीएम में कैश नहीं मिलने से परेशान हो रहे है। 
विज्ञापन


शहर में लगभग 10 दिन से कैश की दिक्कत बनी हुई है। एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक समेत अन्य सार्वजनिक क्षेत्रों व निजी बैंकों में कैश की कमी हो गई है। इस वजह से बैंक एटीएम में अन्य दिनों की तुलना में बहुत कम रकम डाल पा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी और झेलनी होगी परेशानी

 cash problem in kedarnath route

जिन एटीएम के शटर खुले हैं, वहां यात्री कैश की आस में रुक रहे हैं। लेकिन एटीएम खाली होने की वजह से उनको बैरंग लौटना पड़ रहा है।  यात्री मानवेंद्र और दिनेश का कहना है कि बड़ी रकम के लिए वह ऑन लाइन बैंकिंग व ई-वॉलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं

लेकिन छोटा-मोटा सामान खरीदने के लिए नकद रुपयों की जरूरत तो पड़ती है।  इधर, एसबीआई श्रीनगर के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक एजेएस बग्गा और पीएनबी श्रीनगर के शाखा प्रबंधक प्रशांत सोनी ने बताया कि शाखा में जमा होने वाले कैश से काम चलाया जा रहा है। आरबीआई चेस्ट से कैश नहीं मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed