फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cash over in bank in uttarakhand.

धराशायी हुआ बैंकिंग सिस्टम, मायूस होकर घर लौटे लाखों लोग

Thu, 17 Nov 2016 02:21 AM IST
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 17 Nov 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
cash over in bank in uttarakhand.
बैंकों की लाइन में लगे लोग - फोटो : AmarUjala

प्रदेश भर में लाखों खाताधारक बुधवार को नोट एक्सचेंज करने और खाते से पैसा निकालने अपने बैंक पहुंचे, लेकिन कैश नहीं होने की वजह से उन्हें निराश लौटना पड़ा। उधर, जिला सहकारी बैंकों के 12 लाख ग्राहक भी पुराने नोट जमा नहीं होने, लोन खाते न चलने और कैश एक्सचेंज नहीं होने से परेशान हैं। बुधवार को बैंकों की व्यवस्था पूरी तरह से धराशायी हो गई।

विज्ञापन


कई दिनों से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक के अलावा छोटे बैंकों में भी खाताधारक अपनी जरूरत का पैसा निकाल पा रहे थे, लेकिन बुधवार से बैंकिंग पूरी तरह से धराशायी नजर आई। एसबीआई और पीएनबी को छोड़कर छोटे बैंकों में पैसा खत्म होने से ग्राहक बेहद परेशान हुए।
विज्ञापन


इन छोटे बैंकों में करीब 20 लाख लोगों के खाते हैं। इनमें से ज्यादातर लोग बुधवार को प्रदेशभर में अपनी बैंक शाखाओं में खाते से पैसा निकालने या 500-1000 रुपये के नोट बदलने पहुंचे। जब वहां पहुंचे तो पता चला कि बैंक के पास पैसा ही नहीं है। इस वजह से लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। उनका कहना है कि सरकार को सभी बैंकों के लिए पैसे का इंतजाम करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारी बैंकों के 12 लाख ग्राहक परेशान

cash over in bank in uttarakhand.
note - फोटो : ani

इधर, मिनी बैंकों और जिला सहकारी बैंकों में नोट एक्सचेंज सहित सभी पुराने नोटों के काम बंद होने से प्रदेश में बुरा प्रभाव पड़ा है। देहरादून जिले में जिला सहकारी बैंक के 80 हजार खाताधारक हैं। जबकि प्रदेश भर में 12 लाख खाताधारक हैं, जिनमें सबसे ज्यादा ग्राहक ग्रामीण और किसान हैं। यह न तो अपने खातों में 500-1000 रुपये के नोट जमा करा पा रहे हैं और न ही नोट एक्सचेंज कर पा रहे हैं। यहां तक कि अपने लोन खातों में भी वह पुराने नोट जमा नहीं कर पा रहे हैं।

इन बैंकों में कैश की कमी
उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, सिंडिकेट बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, केनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडसंड बैंक, विजया बैंक, इलाहाबाद बैंक, आईडीबीआई बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, इंडियन बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स। इन बैंकों में प्रदेश के 20 लाख से अधिक लोगों के खाते हैं।

कोऑपरेटिव बैंकों के साथ दोहरा व्यवहार क्यों?

cash over in bank in uttarakhand.
bank

नाबार्ड ने हमें ग्रामीण बैंकिंग दी हुई है। हमारी जो भी ग्रामीण शाखाएं हैं, वहां ज्यादातर किसानों के खाते हैं। अब उनका पैसा भी लेना बंद कर दिया। इससे पहले मिनी बैंक बंद किए गए थे। दूरदराज के कृषक परेशान हैं। वह लगातार बैंक को परेशान कर रहे हैं। लोन अकाउंट भी बंद कर दिए गए हैं, वहां भी पैसा जमा नहीं कर सकते हैं। ऐसे हालात में तो कोऑपरेटिव बैंक बंद हो जाएंगे। हमारे पास भी आरबीआई का लाइसेंस है तो हमसे दोहरा व्यवहार क्यों?
-मानवेंद्र सिंह, निदेशक, कोऑपरेटिव बैंक

इधर ग्राहक हमारी शाखाओं के बाहर लाइन में लगे हैं तो दूसरी ओर हमारे अधिकारी पैसे के लिए लोकल चेस्ट में कतार लगा कर खड़े हैं। हमें पैसा नहीं दिया जा रहा है। कल पांच लाख रुपये मिले थे, आज केवल 25 लाख रुपये मिले हैं। ऐसे में परेशानी लाजिमी है।
-अमित मित्तल, रीजनल मार्केटिंग ऑफिसर, बैंक ऑफ बड़ौदा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed