फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   case on district magistrate

जांच की आंच से बच गए देहरादून के DM

Sun, 27 Apr 2014 01:35 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 27 Apr 2014 01:35 PM IST
विज्ञापन
case on district magistrate

एक परिवार के संपत्ति विवाद में डीएम समेत चार लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा 24 घंटे के भीतर ही खारिज कर दिया गया।

विज्ञापन


जांच में कई बात सही नहीं पाई गई
पुलिस विवेचक ने इसके पीछे जांच में सामने आया तकनीकी आधार बताया है। कहा गया है कि यह मामला पहले से एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन है, इसके अलावा जांच में कई बात सही नहीं पाई गई हैं।

जमनीवाला के धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने पारिवारिक संपत्ति विवाद में कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को कोतवाली में पत्रावली में हेराफेरी और पत्रावली गायब करने का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


अपने दो भाइयों के साथ कलेक्टर और अपर तहसीलदार को भी आरोपी बनाया था। मीडिया ने सवाल किए तो अफसरों को डीएम पर मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली।

161 के बयान दर्ज
डीएम ने सीजेएम कोर्ट में इस पर आपत्ति भी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच में तेजी शुरू कर दी। शनिवार को वादी धर्मेंद्र कुमार शर्मा के 161 के बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बयान की भाषा में आए बदलाव से प्रशासन को खासी राहत मिल रही थी। इसके बाद देर शाम मुकदमे को खारिज ही कर दिया गया।

एसपी सिटी ने नवनीत सिंह भुल्लर ने पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार तक रिपोर्ट कोर्ट को भेज दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed