फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case filed against those who obstructed the way of polling party

Dehradun News: पोलिंग पार्टी का रास्ता रोकने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 25 Jan 2025 01:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Case filed against those who obstructed the way of polling party
I
विज्ञापन

II- चुनाव प्रभावित करने और लोक सेवक को रोकने के आरोप
I
I

I
I- पीठासीन अधिकारी ने दूसरे पक्ष के आरोपों को नकारा
I
I
I
Iशास्त्री नगर खाला पोलिंग बूथ के चुनाव अधिकारियों का रास्ता रोकने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि इन लोगों ने जानबूझकर चुनाव में खलल डालने का काम किया और सरकारी अधिकारियों को काम करने से रोकना चाहा। पीठासीन अधिकारी ने दूसरे पक्षों के आरोपों को भी नकारा है, जिसमें मतपेटियां लूटे जाने का आरोप था। पीठासीन अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि ये महिलाएं पेटियां लूटने नहीं बल्कि पोलिंग पार्टी को रास्ता दिखा रही थीं।
I
I
I
Iबता दें कि बृहस्पतिवार की शाम शास्त्रीनगर खाला बूथ नंबर 272 पर देर शाम तक पोलिंग होती रही। पोलिंग खत्म होने के बाद जब पोलिंग पार्टियां मतपेटियां लेकर जाने लगीं तो कुछ लोगों ने इसका विरोध किया और बस के आगे लेट गए। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया था। अब शुक्रवार को पोलिंग बूथ के पीठासीन अधिकारी अभिषेक दीक्षित ने वसंत विहार थाना पुलिस को शिकायत की है। उनका कहना है कि जब वह मतदान खत्म होने के बाद बस का इंतजार कर रहे थे तो कुछ लोग वहां हंगामा करने लगे। लोग कर रहे थे कि इतने वक्त तक यहां क्यों रुके। सवाल उठाए कि इतनी रात तक बूथ पर क्यों जमे हुए हैं? इस पर पीठासीन अधिकारियों ने उन्हें बताया कि जब बस आएगी तभी वह यहां से जा सकेंगे। लेकिन, लोग नहीं माने।
विज्ञापन

I
I
I
Iकुछ देर बाद जब बस आई तो लोग बस के आगे लेट गए। आरोप है कि कुछ लोग अनावश्यक रूप से उनके पीछे भागे और वीडियो बनाने लगे। कुछ लोग आरोप लगाने लगे कि मतपेटियां छीनी जा रही हैं। पीठासीन अधिकारी के मुताबिक यह आरोप निराधार हैं कि कोई मतपेटियां छीन रहा था। बल्कि जो महिलाएं और लोग उनके साथ चल रहे थे वह बस तक जाने का रास्ता बता रहे थे। सभी मतपेटियां सुरक्षित निकालकर पोलिंग पार्टी ने इन्हें सुरक्षित स्ट्राॅन्ग रूम तक पहुंचाया। इसकी सूचना भी वसंत विहार थाने को दी गई थी। एसओ वसंत विहार प्रदीप रावत ने बताया कि अभिषेक दीक्षित की शिकायत पर रास्ता रोकने, चुनाव प्रक्रिया प्रभावित करने और लोक सेवक को काम करने से रोकने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I----------------
I
I
I
Iदूसरे पक्ष ने किया एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन
I
I
I
Iइस मामले में दूसरे पक्ष ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। भाजपा महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लो की अगुवाई में पहुंचे लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शास्त्रीनगर खाला के बूथ के बाहर मतपेटियां लूटने का प्रयास किया गया था। यहां पर बहुत से बाहरी लोग भी मौजूद थे। ढिल्लो ने बताया कि इसे देखकर उन्होंने वहां मौजूद पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को भी सूचित किया था। उन्होंने फोन पर एसपी सिटी को बताया था। इसके संबंध में एक वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराई गई थी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article