फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case against the family who cheated to grab property

संपत्ति हड़पने को धोखाधड़ी करने वाले परिवार के खिलाफ केस

Tue, 28 Dec 2021 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Case against the family who cheated to grab property
संपत्ति हड़पने के लिए की गई धोखाधड़ी में एक परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में इस परिवार के पांच सदस्य शामिल हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कैंट थाना पुलिस के मुताबिक संजय कुमारनिवासी ग्रीनगोल्ड नर्सरी, बल्लूपुर रोड ने शिकायत की थी। संजय कुमार का कहना है कि, उनकी दादी गुलाब देई संपत्ति की स्वामी थी। गुलाब देई की मृत्यु1987 मे हो गयी थी। पति कालीद्दीनकी मृत्यु पहले हो गई थी। गुलाब देई के बाद संपत्ति उनके दो पुत्र रामकुमारव हीरालाल को बतौर वारिस मिली थी। रामकुमार की मृत्यु 1994 हो गयी थी। दिसम्बर 2020में कुसुम देवी पत्नी स्व. रामकुमार ने इस पुरी सम्पत्ति को विक्रय करने का प्रयास किया। खुद को पुरी सम्पत्ति मालिक दर्शाया।
विज्ञापन

संजय कुमार का कहना है कि, इस वजह से पिता हीरालाल ने एक विभाजन का वाद साल 2021 न्यायालय सिविल जज (जू.डि) देहरादून में दाखिल किया। 28 अगस्त 2021 को नगर निगम देहरादून ने सूचना दी। इससे पता चला कि, कुसुम देवी ने उनके पिता हीरालाल के हिस्से की संपत्ति हड़पने की नियत से 18 जून 1994 को नगर निगम देहरादून में गुलाब देई का एक मात्र पुत्र रामकुमार दर्शाया था। आरोप लगाया कि,कुसुम देवी ने षड्यंत्र अपने बच्चों मुकेश कुमार, मनोज कुमार, संजू देवी, मंजू देवी के साथ मिलकर सोची समझी योजना के तहत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम देहरादून में चारों ने शपथपत्र 18 जून 1994 को देकर अपनी माता का नाम पूरी संपत्ति मे दर्ज किये जाने का सहयोग किया। जबकि, सभी को पता था कि, हीरालाल गुलाबदेई के पुत्र है। बावजूद नगर निगम नामांतरण पत्रावली मे बेईमानी की नियत से षड्यंत्र व कूटरचित शपथ पत्र प्रस्तुत किये और कुसुम देवी का नाम पूरी संपत्ति मे बतौर एकल स्वामी दर्ज करा लिया। पुलिस ने कुसुम देवी, मुकेश , मनोज , मंजू देवी , संजू देवी निवासी वन विहार बल्लूपुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed