फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   carrier fair in SGRR college dehradun.

युवाओं को नौकरी का गोल्डन चांस, 3 नवंबर तक यहां करा लें रजिस्ट्रेशन

Fri, 28 Oct 2016 03:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 28 Oct 2016 03:30 PM IST
विज्ञापन
carrier fair in SGRR college dehradun.
job

नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए सेवायोजन विभाग की ओर से चार नवंबर को एसजीआरआर पीजी कॉलेज पथरीबाग में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कई बड़ी कंपनियां आ रही हैं। जो युवाओं को रोजगार का सुनहरा मौका दे रही है। रोजगार मेला में आई कंपनियां युवाओं को स्थायी और अस्थायी के तौर पर रोजगार देंगी।

विज्ञापन

carrier fair in SGRR college dehradun.
aedf

देहरादून स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि रोजगार मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले का शुभारंभ मुख्य मंत्री हरीश रावत करेंगे। उन्होंने बताया कि होटल व हॉस्पिटेलिटी उद्योग क्षेत्र में जिसकी उम्र 22 से 30 वर्ष है और डीएचएम व बीएचएम में न्यूनतम 55 प्रतिशत है तो वह आवेदन कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

carrier fair in SGRR college dehradun.
डेमो पिक

फार्मा उद्योग में डीफार्मा, बी फार्मा, एमफार्मा जिसकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 55 प्रतिशत हो तो वह आवेदन कर सकता है। अनुभवी को वरीयता दी जाएगी।

विज्ञापन

carrier fair in SGRR college dehradun.
जाॅब

इसके अलावा आईटी क्षेत्र एमसीए, एमएस आईटी, नर्सिंग क्षेत्र में बीएस नर्सिंग, जीएनएम व एएनएम, मैनेजमेंट क्षेत्र बीबीए, एमबीएस, पीजीडीएम (मार्केटिंग व फाइनेंस) आदि क्षेत्र में जिनकी उम्र 24 से 30 वर्ष के बीच है, वह आवेदन कर इस मेले में शामिल हो सकते हैं। वरीयता के आधार पर कंपनी उन्हें वेतन देगी।

carrier fair in SGRR college dehradun.
sd

इन कंपनियों की आने की संभावना
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में अपोलो होमकेयर, रिडबर्ग फार्मा, सोडक्सो, ईस्ट अफ्रीकन ओवरसीज, इंडियन ग्लाइकोल, टैलेंटप्रो, सिनकोम हेल्थकेयर लिमिटेड, एसएन ग्रुप, सोलिटेयर, जेसीबी कॉटिनेंटल, विन्डलाज, बायोटेकभनोलाजी, डोमिनोज, एमपीएस लिमिटेड आदि कंपनियों की आने की संभावना है।

carrier fair in SGRR college dehradun.
ad
ऑनलाइन करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
रोजगार मेला में शामिल होने वाले पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से विभाग ने अपील किया है कि वह तीन नवंबर तक अपने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में प्री-रजिस्ट्रेशन करा लें। इसके लिए कार्यालय में अगल से काउंटर की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा नेशनल सर्विस पोर्टल पर भी रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आगे देखें

carrier fair in SGRR college dehradun.
ncs - फोटो : ncs
भारत सरकार के नेशनल कॅरियर सर्विस पोर्टल पर www.ncs.gov.in पर सीधे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। मेले में अपना सीवी, फोटोग्राफ और प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित छाया प्रतियां साथ लेकर आना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed