फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   car fell into yamuna river in new tehri

नई टिहरी: कार दुर्घटना में ग्राम प्रधान की मौत, साल के पहले दिन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Wed, 01 Jan 2020 03:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 01 Jan 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
car fell into yamuna river in new tehri
नदी में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार दोपहर को एक कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरी। हादसे में ग्राम प्रधान की मौत हो गई है। साल के पहले दिन ग्राम प्रधान के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

विज्ञापन

 

बताया गया कि जौनपुर विकास खंड के सुमन क्यारी में आज सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में ग्राम पंचायत जयदो के प्रधान महेंद्र सिंह (40) पुत्र सूपा सिंह की मौत हो गई। ग्राम प्रधान आज सुबह विकासनगर से डामटा की ओर अपनी कार से जा रहे थे।

विज्ञापन

 

सुमन क्यारी के पास हुआ हादसा

यहां सुमन क्यारी के पास उनकी कार संख्या यूके 07 बीडब्ल्यू 3046 दुर्घटनाग्रस्त होकर यमुना नदी में जा गिरी। दुर्घटना में कार में सवार प्रधान महेंद्र सिंह निवासी ग्राम लटो जौनसार तहसील चकराता जिला देहरादून निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। नैनबाग चौकी प्रभारी हाकम सिंह तोमर ने बताया कि दुर्घटना सुबह 7.15 के लगभग हुई है।

मोटरसाइकिल स्लीप होने से युवक घायल


वहीं आज सुबह करीब 04 बजे के आसपास कालसी से एक किलोमीटर लालढांग रोड पर एक व्यक्ति मोटर साइकिल स्लीप होने के कारण गिर गया और घायल हो गया। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने कालसी बाजार में मौजूद पिकेट को हादसे की सूचना दी। पिकेट द्वारा तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलाकर घायल को विकासनगर अस्पताल भिजवाया गया। घायल का नाम शूरवीर सिंह पुत्र भोपाल सिंह निवासी किस्तूर देहरादून है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed