फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   car fell into nayar river at kotdwar uttarakhand

कोटद्वार: नदी में गिरी स्विफ्ट कार, लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर की मौत

Fri, 23 Aug 2019 01:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 23 Aug 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
car fell into nayar river at kotdwar uttarakhand
नदी में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला

कोटद्वार में एक स्विफ्ट कार पूर्वी नयार नदी में गिर गई। जिसमें लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर की मौत हो गई। घटना गुरुवार देर रात की है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक तहसील थेलीसैंण के अंतर्गत बैजरो-पंचपुरी मार्ग में स्विफ्ट कार संख्या यूके 17/ एच 3984 नयार नदी में गिर गई। हादसे में जूनियर इंजीनियर योगेश कुमार निवासी बहादराबाद हरिद्वार की मौत हो गई। मृतक बैजरो डिवीजन में तैनात था। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर कार्रवाई के लिए भेज दिया है। परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन

खाना खाकर लौट रहा था मृतक

बताया गया कि बीती रात करीब नौ बजे योगेश बैजरो बाजार से खाना खाकर अपने कमरे की ओर लौट रहे थे। रास्ते मे पंचपुरी मोटर पुल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। सुबह विभागीय साथियों ने जब खोज शुरू की तो योगेश की कार मोटर पुल के पास नदी में गिरी मिली।

स्थानीय निवासियों के सहयोग से कार में देखा गया तो योगेश वहां नहीं थे। उनका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ था। नदी में पानी अधिक होने की वजह से उनके बह जाने की आशंका के चलते स्थानीय निवासियों व पुलिस ने नदी में खोज शुरू की। घटना स्थल से करीब 500 मीटर दूर योगेश का शव नदी किनारे से बरामद हो गया। सब इंस्पेक्टर मनोज गैरोला ने जानकारी दी कि मृतक योगेश कुमार के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए पौड़ी भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed