फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car fell into ditch on gangotri highway one killed

गंगोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरने से एक की मौत, दो लोग गंभीर घायल

Sat, 08 Dec 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Sat, 08 Dec 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
Car fell into ditch on gangotri highway one killed
car accident - फोटो : अमर उजाला

गंगोत्री हाईवे पर भैरोंघाटी से धराली लौटते समय एक कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर नीचे गंगा भागीरथी के किनारे जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए।

विज्ञापन


धराली निवासी प्रदीप पंवार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब पौने दो बजे भैरोंघाटी से लौट रही एक कार धराली से करीब तीन किमी पहले अनियंत्रित होकर गंगा भागीरथी के किनारे जा गिरी। हादसे में कार में सवार मनोज पंवार(38) पुत्र दयाराम पंवार निवासी धराली की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि कार चला रहे झाला हाईस्कूल में कला के शिक्षक उमेश उर्फ जॉन निवासी चंपावत तथा सुनील राणा पुत्र विक्रम सिंह निवासी धराली घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सड़क तक पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां उन्हें उपचार के लिए हर्षिल स्थित सेना के अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालस सामान्य है।

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम के पास आवश्यक संसाधन नहीं होने के कारण खाई से शव को निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।

मनोज धराली में ही होटल चलाता था। इस घटना के बाद से धराली क्षेत्र में शोक व्याप्त है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed