{"_id":"5f42061564265209f149962e","slug":"car-fell-into-ditch-on-dehradun-mussoorie-road-five-youth-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: मसूरी रोड पर हाथीपांव में कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, पांच युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: मसूरी रोड पर हाथीपांव में कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, पांच युवक घायल
Sun, 23 Aug 2020 12:01 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 23 Aug 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
खाई में गिरी कार
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून में मसूरी-हाथीपांव मार्ग पर नाग मंदिर के पास सुबह एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पांचों युवक मसूरी से देहरादून आ रहे थे। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही एसएसआई बीएल भारती के नेतृत्व में मसूरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। टीम की मदद से घायलों को खाई से निकाला गया। इसके बाद घायलों को 108 एंबुलेंस और फायर सर्विस के माध्यम से मसूरी सिविल अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
घायलों की पहचान अक्षत पुत्र मनीपाल नेगी निवासी राजीव नगर डालनवाला, सार्थक पुत्र गीतांबर सिंह निवासी छह नंबर पुलिया, वंश पुत्र राज सिंह निवासी सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, कार्तिक पुत्र विनय निवासी सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, यशस्वी पुत्र विलास ठाकुर निवासी डालनवाला के रूप में हुई है।
विज्ञापन