फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car fell into ditch in Tehri Uttar pradesh two tourists killed

उत्तराखंड: टिहरी में देर रात कार खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा, दिल्ली के दो युवकों की मौत 

Sat, 28 Dec 2019 10:07 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 28 Dec 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
Car fell into ditch in Tehri Uttar pradesh two tourists killed
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के टिहरी में गुरुवार को देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। अलमस-नगुण-भवान मार्ग पर बान्सी बैण्ड के पास एक यूपी नंबर(up85bl6881) की होन्डा सिटी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना देर रात की होने के कारण इसका पता काफी देर बाद लगा। थत्यूड़ क्षेत्र की 108 एम्बुलेंस किसी मरीज को हायर सेन्टर छोड़कर रात करीब 12:30 बजे वापस लौट रही थी। तभी बान्सी बैण्ड के पास उन्हें खाई मे कुछ लाइट जलती दिखाई दी। 

विज्ञापन

दिल्ली के रहने वाले थे मृतक

इसके बाद 108 कर्मियों ने पास जाकर देखा तो कार दिखाई दी। कर्मचारियों ने इसकी सूचना थत्यूड़ थाना पुलिस को दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों व घायल व्यक्ति को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकाल कर सीएचसी थत्यूड़ में भर्ती कराया।

लेकिन इससे पहले ही दो युवकों विनय दहिया पुत्र दिनेश दहिया 19 वर्ष निवासी इंद्रा कालोनी दिल्ली और कार्तिक भारद्वाज पुत्र बालकृष्ण भारद्वाज उम्र 19 वर्ष भजनपुरा दिल्ली की मौत हो चुकी थी। वहीं घायल युवक कुनाल उम्र 25 वर्ष पुत्र नरेंद्र खत्री नरेला दिल्ली की हालत गम्भीर होने के चलते उसे देहरादून के दून अस्पताल लिए रेफर किया गया है। अन्य लोगों की पहचान के लिए पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed