उत्तराखंड: हैड़ाखान में कार पहाड़ी से नीचे गिरी, लोक गायक पप्पू कार्की सहित तीन की मौत और दो घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘डीडीहाट की जमुना छोरी, दिल लेगे तू चोरी-चोरी’ जैसे गीतों से उत्तराखंडी जनमानस पर छा जाने वाले युवा कुमाऊंनी लोकगायक प्रवेंद्र सिंह उर्फ पप्पू कार्की को एक भीषण सड़क हादसे ने हमसे छीन लिया।
काठगोदाम से 32 किमी दूर हैड़ाखान मार्ग पर पास शनिवार सुबह कार के 500 फीट नीचे गिरने से पप्पू कार्की और दो छात्रों की मौत हो गई। कार में सवार दो अन्य कलाकार घायल हो गए। कार के परखचे उड़ गए।
हादसा इतना भीषण था कि एक छात्र के शव के टुकड़े 600 नीचे गौला नदी तक जा पहुंचे। ग्रामीणों के साथ राजस्व और काठगोदाम थाने की पुलिस दो घंटे मशक्कत कर शवों को बाहर निकाल सकी। हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। घायलों को भोटिया पड़ाव स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
लोक गायक पप्पू कार्की की मौत से पसरा मातम
पिथौरागढ़ जिले के शैलावन (पांखू) के मूल निवासी 34 वर्षीय प्रवेंद्र सिंह कार्की उर्फ पप्पू कार्की, लाल सिंह कालोनी बिठौरिया में परिवार के साथ रहते थे। वह हल्द्वानी से करीब 102 किलोमीटर दूर गौनियारौ गांव में युवा महोत्सव-2018 में शामिल होने गए थे।
शनिवार की सुबह चार बजे वह कार से बीटेक के छात्र पुष्कर गौनिया (23), गौनियारो निवासी स्नातक के छात्र राजेंद्र उर्फ राजू गौनिया (24), छड़ायल निवासी जुगल किशोर पंत (24) और रामनगर चोरपानी निवासी अजय आर्या (27) के साथ लौट रहे थे। कार पुष्कर गौनिया (23) चला रहा था।
हैड़ाखान मार्ग पर मुरकुडिया इंटर कॉलेज के पास सुबह करीब सात बजे कार अचानक अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़कर पलटते हुए करीब 500 फीट नीचे सड़क पर जा गिरी। कार के परखचे उड़ गए।
राजस्व पुलिस और काठगोदाम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची
कार में सवार पप्पू कार्की और राजेंद्र गौनिया की भी मौत हो चुकी है। पुलिस ने 108 नंबर एंबुलेंस की मदद से कलकार जुगल किशोर पंत और अजय आर्या को इलाज के लिए भोटिया पड़ाव स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।
जुगल किशोर के सीने और अजय के पैर में काफी चोट लगी है। पुष्कर आम्रपाली में बीटेक और राजेंद्र एमबीपीजी कालेज में स्नातक का छात्र था।