फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car fall into in ukhimath two people killed

मां से मिलने जा रहे थे, रास्ते में हो गया दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरने से चाचा-भतीजे की मौत

Fri, 21 Dec 2018 07:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऊखीमठ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऊखीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Dec 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
Car fall into in ukhimath two people killed
खाई में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

ऊखीमठ-मनसूना-रांसी मोटर मार्ग पर एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चाचा और भतीजे की मौत हो गई। पुलिस, प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम ने शवों को खाई से बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। घटना से गांव और क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उनियाणा गांव निवासी और 6-गढ़वाल में हवलदार पद पर तैनात दिलबर सिंह पंवार (43) पुत्र जगत सिंह पंवार रायवाला (देहरादून) से अपने घर वृद्ध मां से मिलने आ रहे थे। शाम 6.30 बजे वह गांव के बाजार में पहुंचे।
विज्ञापन


यहां उन्हें उनका चचेरा भतीजा सौरव (17) पुत्र महावीर सिंह पंवार मिला। वह भी उनके साथ कार में सवार हो गया। दोनों लोग गांव के लिए रवाना हो गए। वे गांव के करीब भौंका बिठा के पास पहुंचे ही थे कि कार अनियंत्रित होकर सीधे गहरी खाई में जा गिरी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में चाचा-भतीजे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष होशियार सिंह पंखोली मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। देर रात करीब साढ़े दस बजे शवों को खाई से निकालकर सड़क पर लाया गया। 

शुक्रवार को जिला चिकित्सालय में शवों का पोस्टमार्टम किया गया। दोपहर बाद शवों को लेकर परिजन गांव के लिए रवाना हो गए थे। बांसवाड़ा में गौरीकुंड हाईवे बंद होने शवों को मयाली-गुप्तकाशी से गांव पहुंचाया गया। शनिवार को पैतृक घाट पर मृतकों की अंत्येष्टि की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed