फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Alto Car Fall into Ditch in Chamoli five passengers killed

उत्तराखंड: चमोली में कार खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा, पांच लोगों की मौत

Tue, 22 Oct 2019 08:32 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 22 Oct 2019 08:32 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news: Alto Car Fall into Ditch in Chamoli five passengers killed
खाई में गिरी कार - फोटो : फाइल फोटो

कर्णप्रयाग-कुजासू मोटर मार्ग पर सोमवार रात आठ बजे एक कार कुजासूधार के पास अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार में पांच लोग सवार थे, हादसे में सभी की मौत हो गई।

विज्ञापन


ग्रामीणों से सूचना मिलते ही पोखरी थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीण की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। रेस्क्यू टीम के खाई में उतरने तक कार सवार पांचों लोग दम तोड़ चुके थे।
विज्ञापन


पोखरी के थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह कोठियाल ने बताया कि मृतकों की पहचान सोहन सिंह (45) पुत्र रघुवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह (72) पुत्र रतन सिंह, नंदन सिंह (75) पुत्र आलम सिंह, हीमा देवी (34) पत्नी कुलदीप सिंह, बिंदू देवी (35) पत्नी रमेश सिंह सभी ग्राम-कुजासू (पोखरी) के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुजासू गांव के पूर्व प्रधान शिवराज सिंह राणा ने बताया कि कार मालिक सोहन सिंह स्वयं कार चला रहे थे। वे कर्णप्रयाग से अपराह्न डेढ़ बजे कुजासू गांव के लिए निकले थे। लेकिन देर शाम तक भी जब घर नहीं पहुंचे, तो ग्रामीण उनकी तलाश में निकले।

कुजासूधार में खाई की ओर कार के टायरों के गहरे निशान दिखाई देने से उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने अन्य ग्रामीणों को भी मौके पर बुलाया और खाई में थोड़ा नीचे उतरकर देखा तो तब दुर्घटना का पता चला।

केदारनाथ हाईवे हादसा: एक और शव बरामद, नौ पहुंची मृतकों की संख्या 

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर फाटा के समीप चंडिकाधार में बीते शनिवार को हुए भूस्खलन में मृतकों की संख्या नौ पहुंच गई है। सोमवार को गबनीगाड़ खाई से एक और युवक का शव कार के नीचे मिला है। कार को कटर से काटकर शव को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान युवक ही कार चला रहा था। सीट बेल्ट बंधी होने से वह कार के नीचे दब गया था। मृतक के पिता की भी इसी हादसे में मौत हो चुकी है। 

पुलिस उपाधीक्षक जीएल कोहली ने बताया कि गबनी गाड़ खाई में समाई कार से एक और शव मिला है। मृतक की शिनाख्त विशेष कुमार (29) पुत्र स्व. जयपाल सिंह, निवासी ग्राम रेहमान,, तहसील मोहना, जिला सोनीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है। हादसे में मारे गए आठ लोगों के शव पूर्व में बरामद किए जा चुके हैं। इनमें तीन शव शनिवार और पांच शव रविवार को खाई से निकाले गए हैं।

सीओ ने बताया कि रविवार को जो पांच शव मिले थे, उनमें मृतक के पिता जयपाल सिंह का शव भी शामिल था। पुलिस द्वारा जयपाल सिंह की शिनाख्त के बाद जब उनके परिजनों से संपर्क किया गया तो उनके बेटे ने कॉल रिसीव कर बताया कि उसका छोटा भाई विशेष भी पिता के साथ गया था। तब पुन: गबनीगाड़ खाई में विशेष की खोज की गई तो उसका शव वाहन के नीचे से दबा मिला। वाहन को कटर से काटकर शव को निकाला गया, जिसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

उमा जोशी की गमगीन माहौल में हुई अंत्येष्टि

गौरीकुंड हाईवे पर फाटा के समीप हुए भूस्खलन हादसे में काल का ग्रास बनी सामाजिक कार्यकर्ता एवं एकल विद्यालय अंचल अभियान की जिला प्रमुख उमा जोशी की गमगीन माहौल में विजयनगर में मंदाकिनी नदी किनारे अंत्येष्टि कर दी गई।

उनके 12 वर्षीय पुत्र दुर्गेश जोशी ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गई। अंत्येष्टि में शिक्षाविद् रमेश चमोला, राजकुमार, पूर्व एडीओ विजय मलासी, विजय चमोला समेत अन्य स्थानीय लोगों ने स्व. जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शिक्षाविद् चमोला ने कहा कि मृतका का बेटा उनके स्कूल में पढ़ रहा है, उसकी पढ़ाई का पूरा खर्चा वे स्वयं वहन करेंगे। बता दें कि स्व. उमा अपने पीछे एक बेटी और एक बेटे को रोता बिलखता छोड़ गई हैं। बीते वर्ष दिसंबर में उनके पति एलपी जोशी का भी निधन हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed