{"_id":"6448c49106a5d03286084fe6","slug":"car-caught-fire-passengers-saved-their-lives-by-jumping-nainital-accident-uttarakhand-news-in-hindi-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: हल्द्वानी से भवाली जा रही कार में अचानक लगी आग, सवार चार लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: हल्द्वानी से भवाली जा रही कार में अचानक लगी आग, सवार चार लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान
Wed, 26 Apr 2023 12:03 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भीमताल (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, भीमताल (नैनीताल)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:03 PM IST
सार
नैनीताल में बुधवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। एक कार में अचानक आग लगने से सवार लोगों की जान पर बन आई। गनीमत रही सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचा ली। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी से भवाली जा रही एक कार में आमडाली के पास अचानक आग लग गई। कार में आग लगते देख वाहन में सवार चार लोगों ने कूदकर जान बचाई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पानी डालकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन आग लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun: IPL मैच में सट्टा लगवाते पांच छात्र गिरफ्तार, पिछले दिनों दो बड़े कॉलेजों ने किए थे 11 स्टूटेंड बाहर
विज्ञापन
एसआई अरुण राणा ने बताया कि कार चालक अमित कुमार पुत्र बसंत लाल निवासी धारानौला अल्मोड़ा ने बताया कि अचानक कार के बोनट से धुआं उठ रहा था। कार रोककर देखा तो अचानक आग और तेजी से बढ़ गई। जिसके चलते कार में सवार तीन अन्य लोगों को बाहर निकाला। राणा ने बताया कि पानी डालकर आग पर काबू पाया गया, लेकिन आग से कार को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन