फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IPL matches Five students arrested for betting on IPL matches Dehradun Uttarakhand news in hindi

Dehradun: IPL मैच में सट्टा लगवाते पांच छात्र गिरफ्तार, पिछले दिनों दो बड़े कॉलेजों ने किए थे 11 स्टूटेंड बाहर

Wed, 26 Apr 2023 03:05 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 26 Apr 2023 03:05 PM IST
सार

एसओजी को सूचना मिल रही थी कि कैंट क्षेत्र में एक मकान में ऑनलाइन सट्टा चल रहा है। इसकी तस्दीक के लिए एसओजी कैंट पुलिस ने पंडितवाड़ी क्षेत्र के सद्भावना कुंज स्थित एक मकान में छापा मारा। यहां देखा कि सामने टीवी चल रहा था और कुछ युवक एक-दूसरे से पैसे लगाने की बात फोन पर कर रहे थे। यहां से पांच युवकों को हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन
IPL matches Five students arrested for betting on IPL matches Dehradun Uttarakhand news in hindi
आईपीए के मैच पर सट्टा लगवाते पकड़े। (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आईपीएल के मैच में सट्टा लगवाते पांच छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 70 बोतल चंडीगढ़ मार्का शराब भी बरामद हुई है। इसे वह कॉलेजों के छात्रों को बेचते थे। सभी बिहार के रहने वाले हैं, जिसमें चार देहरादून में पढ़ते हैं। जबकि, एक बिहार में पढ़ाई करता है। आरोपियों के खिलाफ जुआ और आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि एसओजी को सूचना मिल रही थी कि कैंट क्षेत्र में एक मकान में ऑनलाइन सट्टा चल रहा है। इसकी तस्दीक के लिए एसओजी कैंट पुलिस ने पंडितवाड़ी क्षेत्र के सद्भावना कुंज स्थित एक मकान में छापा मारा। यहां देखा कि सामने टीवी चल रहा था और कुछ युवक एक-दूसरे से पैसे लगाने की बात फोन पर कर रहे थे।

विज्ञापन


कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को बेचते थे शराब
यहां से पांच युवकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में इन्होंने अपने नाम आदित्य अमन, आमिर, सत्यम, हर्ष कुमार सभी निवासी बेगू सराय और प्रणव कुमार डॉलर निवासी वैशाली बताए। इनमें आदित्य अमन यूआईटी में एमबीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। आमिर व प्रणव जेबीआईटी सहसपुर से बीएससी और सत्यम यूआईटी प्रेमनगर से एमएससी की पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्ष कुमार बिहार में ही पढ़ता है। इनके पास से सात मोबाइल फोन, 14 एटीएम कार्ड, 23 हजार रुपये नकद बरामद हुए। इनके कमरे की तलाशी ली गई तो वहां से हरियाणा और चंडीगढ़ मार्का की 70 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। यह शराब वे कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को बेचते थे।

टेलीग्राम पर मौजूद एक वेबसाइट से खिलाते थे सट्टा

आरोपी ऑनलाइन सट्टा टेलीग्राम मैसेंजर एप के माध्यम से खिलाते थे। यहां पर एक वेबसाइट बैट भाई नाइन पर सट्टा लगाने वालों से पैसे जमा कराए जाते थे। हर ओवर, खिलाड़ी, बॉल आदि सभी के रेट अलग-अलग फिक्स किए गए थे। बता दें कि इस तरह से पिछले दिनों शहर में एक और सट्टा पकड़ा गया था। एसपी सिटी ने बताया कि शहर में अन्य जगहों पर भी पुलिस तलाश कर रही है।
 

हर्ष आया था तरीका बताने

बिहार निवासी हर्ष नाम का युवक इन सभी को ऑनलाइन सट्टे के बारे में बताने आया था। उसने यहां पर इन सभी की आईडी बनवाई और खाते खुलवाए थे। इनके पास से जो डायरियां बरामद हुई हैं, उनमें दर्जनों नाम हैं। इनके खातों की जांच की जा रही है। एसपी सिटी ने बताया कि खातों में जमा रकम को फ्रीज कराया जाएगा। साथ ही अन्य जानकारियां भी इनके बारे में जुटाई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather News: पहाड़ों में आज भी बर्फबारी के आसार, 28 अप्रैल तक जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

कॉलेजों को भेजी जाएगी सूचना

एसपी सिटी ने बताया कि पिछले दिनों दो बड़े शिक्षण संस्थानों ने अपने 11 छात्रों को बाहर का रास्ता दिखाया था। अब इन छात्रों के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी पुलिस इनके शिक्षण संस्थानों को पत्र लिख रही है। ताकि, भविष्य में इनके खिलाफ भी पुलिस की रिपोर्ट पर निलंबन की कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed