कार हादसे में मां-बेटी की मौत, छह घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोत महोत्सव में शामिल होने आ रहे सोनीपत के दो परिवारों की कार शनिवार दोपहर हरिद्वार में डीसीएम से जा भिड़ी। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। दून अस्पताल में दाखिल कराई गई एक बेटी ने शाम को दम तोड़ दिया जबकि मां की देर रात मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल अन्य छह की हालत गंभीर बनी हुई है।
एक महिला, पुरुष को भी दून अस्पताल में दाखिल कराया गया जबकि अन्य यहां अलग-अलग अस्पताल में भर्ती हुए।
घटना शनिवार दोपहर गणपति फार्म हाऊस पास के घटित हुई। धनौरी की ओर से आ रही कार की तेज रफ्तार डीसीएम से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
दून अस्पताल में हुई युवती की मौत
कार सवार परिवार के चीखने चिल्लाने पर एकत्र हुए राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरु किया। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कार से निकालकर सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया।
थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा के अनुसार घायलों में देवेंद्र अरोड़ा 45 वर्ष, पत्नी रेशमा 40 वर्ष, बेटा अतुल 8 वर्ष, बेटी स्मृति, 19 वर्ष, सियाराम, उसकी पत्नी मीना, बेटा साहिल 14 वर्ष, शिन्नी तीन साल शामिल है।
सभी घायल सादीपुर एवं जीवन नगर सोनीपत हरियाणा के निवासी है। हालत गंभीर होने पर सियाराम, स्मृति एवं रेशमा को हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। देवेंद्र को कैलाश अस्पताल एवं बाकी बच्चों के जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
शाम को दून अस्पताल में स्मृति और देर रात रेशमा की मौत हो गई जबकि अन्य का इलाज चल रहा है। ये सब जोत महोत्सव में शामिल होने आ रहे थे। देवेंद्र अरोड़ा का वीडियोग्राफी का कार्य है और वो जोत महोत्सव की वीडियोग्राफी के लिए यहां आ रहे थे।