बहादुर बेटी को मिलेगा वीर नारी सम्मान, पति की शहादत के बाद बनी सेना में अफसर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति नायक अमित शर्मा की शहादत के बाद सेना में भर्ती होने वाली पहली महिला ऑफिसर दून की बेटी कैप्टन प्रिया सेमवाल को वीर नारी सम्मान से नवाजा जाएगा। उन्हें यह सम्मान वॉर विडो एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से दिया जाएगा।
20 जून 2012 को अरुणाचल में सेना के ऑपरेशन ऑर्किड में दून निवासी 14 राजपूत रेजीमेंट के नायक अमित शर्मा शहीद हो गए थे। उनकी शहादत की खबर ने पूरे परिवार को तोड़ दिया।
पत्नी प्रिया के लिए यह वक्त इसलिए भी चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि उनके पास एक छोटी बेटी ख्वाहिश की जिम्मेदारी आ गई थी। बावजूद इसके प्रिया ने सेना में जाने का कठोर फैसला लिया।
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में होगी सम्मानित
गांव धोरण निवासी प्रिया के परिवार और गढ़ी कैंट स्थित ससुराल पक्ष के लिए प्रिया का यह फैसला बहुत अटपटा था लेकिन बाद में उन्होंने इसका समर्थन किया।
15 मार्च 2014 को प्रिया ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) चेन्नई से बतौर लेफ्टिनेंट पासआउट हुईं। वर्ष 2015 में एक्सीलेंस अवार्ड हासिल कर चुकी कैप्टन प्रिया सेमवाल के भाई प्रवेश सेमवाल ने बताया कि छह अगस्त को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
इसके लिए पूरा परिवार भी दिल्ली रवाना होने जा रहा है। कैप्टेन प्रिया देश की पहली ऐसी नारी हैं, जो अपने फौजी पति की शहादत के बाद भारतीय सेना में अफ सर के रूप में शामिल हुई थी।