फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cancer treatment in aiims rishikesh

कैसर पीड़ितों के लिए खुशखबरी, अब आसानी से होगा इलाज

Tue, 20 Jun 2017 08:31 AM IST
नवीन नौटियाल / अमर उजाला, ऋषिकेश
नवीन नौटियाल / अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Tue, 20 Jun 2017 08:31 AM IST
विज्ञापन
cancer treatment in aiims rishikesh
cancer

कैंसर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए अब दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ या अन्य प्रदेशों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन


केंद्र सरकार के प्रोजेक्ट के तहत जल्द ही ऋषिकेश के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में कैंसर इलाज के लिए लीनियर एक्सीलेटर मशीन लगने जा रही है। 15 करोड़ की लागत से खरीदी जा रही इस मशीन से कैंसर मरीजों को सस्ता और बेहतर इलाज की सुविधा मिल पाएगी।

लीनियर एक्सीलेटर मशीन से कैंसर की छोटी से लेकर बड़ी बीमारी को जल्द ठीक किया जा सकेगा। एम्स कैंसर विभाग के हेड डा. राजेश पसरीचा के मुताबिक एम्स में कैंसर का इलाज कीमोथैरेपी से किया जाता था। उत्तराखंड के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश व हिमाचल प्रदेश के सरकारी मेडिकल संस्थानों में भी लीनियर एक्सीलेटर मशीन से इलाज की सुविधा उपलब्ध नहीं है। गिने चुने निजी अस्पतालों में ही इस मशीन से इलाज किया जाता है।

विज्ञापन

कैंसर मरीज बीच में ही इलाज छोड़ देते हैं...

cancer treatment in aiims rishikesh
एम्स - फोटो : source

एम्स के कैंसर रेडिएशन सेफ्टी ऑफिसर गणेश पटेल ने बताया कि देश के बहुत से अस्पतालों में कैंसर का इलाज टेली कोबाल्ट मशीन से किया जाता है। इस मशीन के जरिए उपचार से कैंसर पीड़ित मरीज को असहनीय पीड़ा का सामना करना पड़ता है, जिसके कारण कई कैंसर मरीज बीच में ही इलाज छोड़ देते हैं।

आधुनिक लीनियर एक्सीलेटर मशीन से कैंसर पीड़ित मरीज को कम दर्द सहन करना पड़ता है। इस मशीन की तकनीकी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि कैंसर रोगी का इलाज करते समय डॉक्टर और अन्य अस्पताल स्टाफ को मशीन से निकलने वाली खतरनाक किरणों से नुकसान नहीं पहुंचता।

लीनियर एक्सीलेटर मशीन में कैंसर के इलाज के लिए मेगा वोल्टेज एक्स-रे सहकिरणों का इस्तेमाल किया जाता है। मशीन के जरिए जटिल से जटिल कैंसर का इलाज संभव है। अगस्त माह से एम्स में कैंसर के इलाज के लिए लीनियर एक्सीलेटर मशीन से उपचार विधिवत शुरू हो जाएगा। मशीन लगाने के लिए बंकर तैयार हो चुके हैं। 

यह हैं लीनियर एक्सीलेटर मशीन के फायदे : 
- मशीन से कैंसर मरीज को कम दर्द सह़न करना पड़ता है।      
- ईलाज के दौरान केवल कैंसर प्रभावित अंग की कोशिकाओं को जलाया जाता है।      
- मशीन से निकलने वाली मेगा वोल्टेज एक्स-रे सहकिरणों से कम नुकसान होता है।    
- सरकारी दर पर कैंसर की अन्य सिकाई मशीनों से बेहतर इलाज।      
- मशीन से ब्रेन ट्यूमर का इलाज भी संभव।      
- कैंसर प्रभावित अंग (कोशिकाओं) के अलावा अन्य अंगों की सुरक्षा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed