{"_id":"668736799aa16004a80eb224","slug":"canal-road-will-be-widened-markings-put-on-trees-dehradun-news-c-5-1-drn1031-448766-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कैनाल रोड होगा चौड़ा, पेड़ों पर लगाए निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कैनाल रोड होगा चौड़ा, पेड़ों पर लगाए निशान
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग राजपुर रोड से कैनाल रोड तक की सड़क का चौड़ीकरण करने जा रहा है। करीब पांच किमी लंबे मार्ग को दोनों तरफ से चौड़ा किया जाएगा। सड़क का सर्वे कार्य चल रहा है। उधर, वन विभाग ने सड़क के किनारे के पेड़ों की गिनती शुरू करा दी है। पेड़ों की गिनती क्यों कराई जा रही है, इसे लेकर विभाग ने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। लोनिवि के अनुसार सड़क को दोनों ओर से एक मीटर चौड़ा करने की तैयारी है।
गौरतलब है कि राजपुर रोड पर ब्रह्मकमल तिराहे से लेकर सहस्रधारा तक जाने वाली सड़क का चाैड़ीकरण कार्य प्रस्तावित है। लोक निर्माण विभाग की ओर से इसके लिए सर्वे कार्य किया जा रहा है। उधर, कैनाल रोड पर वन विभाग ने पेड़ों की गिनती शुरू कराकर निशान लगवा दिए हैं। इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। लेानिवि के अधीक्षण अभियंता अनिल पांगती ने कहा कि सड़क को चौड़ा किया जाएगा, लेकिन पेड़ों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा।
सर्वे में ऐसा विकल्प तलाशा जा रहा है कि पेड़ों को नुकसान पहुंचाए बगैर सड़क को चौड़ा कर दिया जाए। डीएफओ मसूरी अमित कंवर ने बताया कि पेड़ों की गिनती कराई जा रही है, सड़क पर पेड़ पूरी तरह सुरक्षित हैं। इन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा।