फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Called to fix Vastu, entangled in false dreams

Dehradun News: वास्तु ठीक कराने बुलाया, झूठे सपनों में उलझाया, 55 लाख ठग लिए

Wed, 24 Dec 2025 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 09:27 PM IST
विज्ञापन
Called to fix Vastu, entangled in false dreams
- आरोपी ने वास्तु विशेषज्ञ को बिजनेस पार्टनशिप के बाद लाइफ पार्टनर बनाने का दिया झांसा
विज्ञापन

- राजपुर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। वास्तु ठीक कराने के बहाने एक महिला को हरियाणा के गुरुग्राम से बुलाकर 55 लाख की ठगी कर ली गई। आरोपी हल्द्वानी का रहने वाला है। आरोप है कि उसने महिला से वास्तु जानते-जानते रेस्टोरेंट और बार के बिजनेस में मोटे मुनाफे के सपने दिखाए। बिजनेस पार्टनरशिप और फिर लाइफ पार्टनर बनाने का झांसा देकर जाल में फंसाता गया। अब, महिला की शिकायत पर राजपुर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी गई तहरीर में गुरुग्राम निवासी महिला ने बताया है कि वह इंटीरियर डिजाइनिंग और वास्तु का काम करती हैं। मई 2025 में हल्द्वानी निवासी ललित मोहन पांडेय ने उनसे संपर्क किया। उसने राजपुर रोड स्थित अपने एक रेस्टोरेंट मकूबा बार एंड लॉन्च का वास्तु कार्य करने के लिए देहरादून बुलाया। काम के दौरान अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। खुद को अविवाहित बताते हुए शादी का प्रस्ताव रखा। आरोप है कि ललित ने पीड़िता को अपने रेस्टोरेंट में पार्टनर बनाने का झांसा दिया। कहा कि बार लाइसेंस मिलने के बाद बड़ा मुनाफा होगा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी की बातों में आकर उन्होंने बार लाइसेंस के लिए 30 लाख रुपये और इंटीरियर व अन्य कार्यों के लिए कुल मिलाकर 55 लाख रुपये आरोपी को दे दिए। उनके पिता ने लाखों रुपये उधार लेकर आरोपी को दिए। पीड़िता का आरोप है कि उन्होंने जब-जब पार्टनरशिप डीड मांगी, तो आरोपी किसी न किसी बहाने टालता रहा। कहता था कि उनका सात जन्मों का साथ होने वाला है, एग्रीमेंट की क्या जरूरत। आरोप है कि वह पीड़िता के परिवार को भी झूठी बातें कहता रहा।
विज्ञापन

-------
ऐसे हुआ धमकी और धोखाधड़ी का खुलासा
पीड़िता को तब शक हुआ जब उसे पता चला कि जिस जगह रेस्टोरेंट चल रहा है, उसका किराया भी आरोपी ने साल 2023 से नहीं चुकाया है। उसके मालिक के साथ कानूनी विवाद चल रहा है। जब शिकायतकर्ता ने उसका विरोध करके रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने शादी से इन्कार कर दिया। आरोप है कि अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए महिला और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष प्रदीप रावत ने बताया कि मामले में वित्तीय लेनदेन के दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed