फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CAA protest : Alert in Uttarakhand, police close watch on suspects

सीएए: मुख्यमंत्री रावत के बयान के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, संदिग्धों पर पैनी नजर

Fri, 24 Jan 2020 11:33 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 24 Jan 2020 11:33 AM IST
सार

  • सीएए पर मुख्यमंत्री के बयान के बाद हल्द्वानी जैसा धरना टालने के लिए पुलिस ने कसी कमर 
  • डीजी कानून व्यवस्था बोले, शांति भंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
  • हल्द्वानी के धरने को लेकर जिलाधिकारी, एसएसपी नैनीताल लेंगे फैसला

विज्ञापन
CAA protest : Alert in Uttarakhand, police close watch on suspects
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से सीएए को लेकर अशांति फैलाने के लिए राज्य में जामिया यूनिवर्सिटी और कश्मीर के असामाजिक तत्व घुसने के बयान के बाद प्रदेशभर में पुलिस और खुफिया विभाग ने चौकसी बढ़ा दी है।

विज्ञापन


सीएए के विरोध में हल्द्वानी के धरने जैसी पुनर्रावृत्ति न होने की सख्त हिदायत दी गई है। इसी बीच पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने कहा कि राज्य में शांतिभंग की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन


नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में राज्यभर में आंदोलन का सिलसिला जारी है। शहर की मुस्लिम कालोनी में शाहीन बाग की तर्ज पर बेमियादी धरना शुरू करने की योजना पुलिस सक्रियता के चलते विफल हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने पार्क में धरने को लेकर एमडीडीए की अनुमति की शर्त लगाकर आंदोलनकारियों को पैर पीछे खींचने को मजबूर कर दिया था, लेकिन हल्द्वानी में शुरू हुए धरने ने प्रशासन से शासन तक की नींद उड़ा दी है।

बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान के बाद यह मामला और गरमा गया है। खासतौर से प्रदेश के मैदानी जिलों में सतर्कता बरतने को कहा गया है। देहरादून में भी पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय अभिसूचना के अधिकारियों के साथ बैठक कर ताजा हालातों पर चर्चा की।

सूत्रों के अनुसार जिलेभर में 30 के करीब लोगों को चिह्नित किया गया है, जो शांति व्यवस्था भंग करने में बाहरी तत्वों का साथ दे सकते हैं। सीएए के विरोध में आंदोलन को लेकर कई प्रार्थनापत्र अभी अनुमति में फंसे है। 

पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था ने कहा हालात सामान्य

उधर, पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने दोहराया कि प्रदेश में हालात सामान्य है। पुलिस कप्तानों को स्पष्ट निर्देश है कि शांति भंग करने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाए। अवांछनीय तत्वाें की निगरानी बढ़ाने के साथ बाहरी तत्वों के आवागमन पर सतर्क निगाह रखी जाए।

हल्द्वानी में सीएए के विरोध में शुरू हुए धरने को समाप्त कराने को लेकर नैनीताल के डीएम और एसएसपी को फैसला लेना है। कानून व्यवस्था का आकलन कर दोनों अधिकारी कोई फैसला करेंगे। 

भारत बंद का मैसेज वायरल

सोशल मीडिया पर सीएए के विरोध में 29 जनवरी को भारत बंद का एक मैसेज वायरल हो रहा है। इसमें बहुजन क्रांति मोर्चा की तरफ से सीएए और एनआरसी के विरोध में बंद का आह्वान किया गया है। हालांकि स्थानीय स्तर पर अभी तक इसके समर्थन में कोई संगठन सामने नहीं आया है। पुलिस ने भी इसकी पुष्टि नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed