फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Businessman family duped of Rs 1.26 crore by selling land mortgaged to bank

Dehradun: व्यवसायी परिवार ने बैंक में बंधक रखी भूमि बेचकर ठगे 1.26 करोड़ रुपये, तीन पर केस दर्ज

Fri, 29 Nov 2024 07:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 29 Nov 2024 07:00 PM IST
सार

आरोप है कि ओबरॉय परिवार ने बैंक में बंधक अपनी जमीन को दो लोगों को बेच दिया। इसका जब खुलासा हुआ तो परिवार ने बात करना ही बंद कर दिया।

विज्ञापन
Businessman family duped of Rs 1.26 crore by selling land mortgaged to bank
- फोटो : freepik

विस्तार

राजधानी के व्यवसायी अमरीश ओबरॉय व उनके दो बेटों पर जालसाजी कर 1.26 करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगा है। अब कोतवाली पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


मामले में वर्णित अग्रवाल निवासी विष्णु विहार, इनफील्ड स्कूल विकासनगर ने अमरीश ओबरॉय और उनके दो बेटों श्रवण ओबरॉय व प्रणव ओबरॉय निवासी रेसकोर्स के खिलाफ शिकायत की थी। वर्णित अग्रवाल अपने कारोबार के लिए जमीन देख रहे थे। इस बीच एक व्यक्ति विजय सिंह परमार ने उन्हें कुआंवाला में 1570 वर्गमीटर की एक जमीन दिखाई। इसका मालिक ओबरॉय परिवार को बताया गया। अमरीश ओबरॉय ने उस वक्त कहा कि उनकी यह जमीन पूरी तरह से पाक साफ है। इस पर किसी प्रकार का भी लोन नहीं है। इसकी कीमत 1.26 करोड़ रुपये तय हुई और उन्होंने तीन मार्च 2018 को पूरी रकम दे दी। इसके बाद 15 मार्च 2018 को रजिस्ट्री भी कर दी।
विज्ञापन


Uttarkashi: मार्च 2025 तक आर-पार हो जाएगी सिलक्यारा सुरंग, बीते वर्ष भूस्खलन के चलते दो माह तक बंद रहा था काम
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन की रजिस्ट्री शशांक कुमार और शोभित कुमार के नाम की गई। सितंबर में जब उन्होंने इस जमीन का दाखिल खारिज कराना चाहा तो पता चला कि यह जमीन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में बंधक रखी गई है। जबकि, उन्हें जो फर्द आदि दिखाई गई थी उस पर इस लोन का कोई जिक्र नहीं था। ऐसे में उन्होंने जालसाजी कर इस बात को फर्द से हटवा दिया था। इसके बाद से वह लगातार अपने पैसों की मांग कर रहे हैं। कभी संपर्क करने का प्रयास भी किया तो टाल मटोल करते रहे। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने डाक के माध्यम से इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों को भी की लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब सीजेएम कोर्ट के आदेश पर ओबरॉय व उनके दो बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed